Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेतरहाट पूर्ववर्ती छात्र संगठन की नयी कमेटी गठित, अध्यक्ष बने प्रयाग दुबे

Ranchi : नेतरहाट पूर्ववर्ती छात्र संगठन (नोबा ) की आमसभा शनिवार को हुई. इसमें संगठन की गतिविधि को गतिशील बनाने को लेकर चर्चा हुई. संगठन की नयी कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया. पूर्व अभियंता प्रयाग दुबे अध्यक्ष चुने गए. एचईसी के पूर्व वरीय उप महाप्रबंधक राजेश प्रसाद सिन्हा उपाध्यक्ष, झारखंड प्रशासनिक सेवा के सुनील चन्द्र भगत सचिव, रमा निवास को संयुक्त सचिव,आभा कुमारी को विशेष सचिव व डीएसपीएमयू के व्याख्याता गणेश चंद्र बास्की को कोषाध्यक्ष चुना गया. सुरेश भगत को संयुक्त कोषाध्यक्ष, नवीन कुमार को संगठन सचिव,आशीष आलोक को संयुक्त संगठन सचिव, झापुसे के बहामन टूटी को आयोजन सचिव और ज्ञान सौरभ को सूचना एवं जन संपर्क सचिव बनाया गया. नयी कमिटी का कार्यकाल 2 साल का होगा. बैठक में सेवानिवृत शिक्षक काली चरण देवघरिया, पूर्ववर्ती छात्र व पूर्व कैबिनेट सचिव नरेंद्र भगत, डॉ प्रभात कुमार सिन्हा, पूर्व मुख्य सचिव सुशील चौधरी व आईएएस मनीष रंजन शामिल रहे. इसे भी पढ़ें – धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-student-returning-from-class-10th-exam-fell-from-school-bus-died/">धनबाद

: 10वीं की परीक्षा देकर लौट रहा छात्र स्कूल बस से गिरा, मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही