Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रेरणा शाखा की नई कमेटी गठित, श्रेया अध्यक्ष व सचिव बनी सारिका

 बैठक में सदस्यों के जन्मदिन और शादी की सालगिराह पर केक काट कर किया खुशी का इजहार   Jhumri Tilaiya : मारवाड़ी युवा मंच की इकाई प्रेरणा शाखा की बैठक ब्लॉक रोड स्थित प्रदीप हिसारिया के कार्यालय में बुधवार को हुई. बैठक में 2023-24 के लिए नई कमेटी का गठन किया गया. इसमें लगातार दूसरी बार श्रेया केडिया अध्यक्ष चुनी गई. जबकि उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया एवं शालू चौधरी, सचिव सारिका लड्ढा, सह सचिव मीना हिसारिया, कोषाध्यक्ष सीए गुंजन अग्रवाल चुनी गई. आनंद सबके लिए कार्यक्रम के लिए रश्मि गुटगुटिया, नेहा जैन, दीवार के लिए रश्मि केडिया, निशा केडिया, पर्यावरण संरक्षण के लिए कृत्तिका मादी, प्रीति केडिया, अमृत धारा के लिए काजल गुप्ता, ममता बंसल, गौ आहार के लिए शालू चौधरी तथा बेटी बचाओ बेटी पढाओ के लिए प्रीति गुटगुटिया और श्वेता गुटगुटिया को संयोजिका बनाया गया है. जबकि कार्यकारिणी में प्रीति गुटगुटिया, नेहा जैन, प्रगति चौधरी, श्वेता गुटगुटिया, निशा संघई, रश्मि केडिया, ममता नरेड़ी, निशा केडिया, उषा शर्मा, सीए वंदना अग्रवाल को रखा गया है. बैठक में नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रेया केडिया और सचिव सारिका लड्ढा ने कहा कि प्रेरणा शाखा सामाजिक गतिविधियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेगी. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के अलावा, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, गौ आहार, अमृत धारा के तहत जगह-जगह पियाउ लगाना और पशु-पक्षियों के लिए छतों व सड़कों पर पानी की व्यवस्था कार्यक्रम सहित अन्य क्षेत्रों में काम करेगी. उन्होंने कहा कि 18 और 19 मार्च को धनबाद में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए शाखा की पदाधिकारी रवाना होंगी. बैठक के उपरांत मार्च में पदाधिकारियों और सदस्यों के जन्म दिन पर केट काटकर खुशी का इजहार किया गया. मौके पर मिनी हिसारिया, ज्योति परशुराम पुरिया, बबीता केडिया, शीतल पोद्दार, शैलजा केडिया, प्रीति पचीसिया, ज्योति शेखवत, रिदिमा अग्रवाल मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें : बिना">https://lagatar.in/jbvnl-will-give-compensation-to-consumers-for-power-cut-without-notice-justice-amitabh-gupta/">बिना

सूचना बिजली कटौती पर उपभोक्ताओं को जेबीवीएनएल देगा मुआवजा : जस्टिस अमिताभ गुप्ता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही