NewDelhi : कांग्रेस के नये अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा 26 अक्टूबर को औपचारिक रूप से पद संभाले जाने की खबर है. पद संभालने के साथ ही वह कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़े बदलाव करेंगे. हालांकि, इस संबंध में पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है. कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल राहुल गांधी पदयात्रा छोड़कर दिल्ली आयेंगे. वह खड़गे के पद संभालने के कार्यक्रम में शामिल करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली यात्रा के लिए वह दो दिनों का ब्रेक ले रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चीन">https://lagatar.in/china-ex-president-hu-jintao-was-forcibly-evicted-from-cpcs-general-conference-xi-jinping-showed-strength/">चीन
: पूर्व राष्ट्रपति हू जिन्ताओ को सीपीसी के महासम्मेलन से जबरन बाहर निकाला गया, शी जिनपिंग ने दिखाई ताकत, तीसरी बार ताजपोशी तय
मोदी ने रोजगार मेले का श्री गणेश किया, नियुक्ति पत्र बांटे, एक साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां, पहले चरण में 75,000 को मिली नौकरी
: पूर्व राष्ट्रपति हू जिन्ताओ को सीपीसी के महासम्मेलन से जबरन बाहर निकाला गया, शी जिनपिंग ने दिखाई ताकत, तीसरी बार ताजपोशी तय
AICC में महासचिव पद उत्तर भारतीय को मिल सकता है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पद संभालने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) समेत कई विभागों में सुधार करेंगे. साथ ही वरिष्ठ नेता महासचिवों और सचिव समेत ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) में नयी टीम का चयन करेंगे. खबर है कि AICC में महासचिव (संगठन) पद पाने के लिए नेताओं ने गतिविधियां तेज कर दी है. फिलहाल, यह पद केसी वेणुगोपाल संभाल रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि दक्षिण भारत से अध्यक्ष होने के कारण यह पद उत्तर भारतीय को मिल सकता है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-did-shri-ganesh-for-employment-fair-distributed-appointment-letters-10-lakh-government-jobs-in-a-year/">पीएममोदी ने रोजगार मेले का श्री गणेश किया, नियुक्ति पत्र बांटे, एक साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां, पहले चरण में 75,000 को मिली नौकरी
Leave a Comment