Search

 
 
 

कांग्रेस के नये अध्यक्ष खड़गे 26 अक्टूबर को औपचारिक रूप से पद भार संभालेंगे, कार्यक्रम में राहुल शामिल होंगे

 
NewDelhi : कांग्रेस के नये अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा 26 अक्टूबर को औपचारिक रूप से पद संभाले जाने की खबर है. पद संभालने के साथ ही वह कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़े बदलाव करेंगे. हालांकि, इस संबंध में पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है. कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल राहुल गांधी पदयात्रा छोड़कर दिल्ली आयेंगे. वह खड़गे के पद संभालने के कार्यक्रम में शामिल करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली यात्रा के लिए वह दो दिनों का ब्रेक ले रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चीन">https://lagatar.in/china-ex-president-hu-jintao-was-forcibly-evicted-from-cpcs-general-conference-xi-jinping-showed-strength/">चीन

: पूर्व राष्‍ट्रपति हू जिन्ताओ को सीपीसी के महासम्मेलन से जबरन बाहर निकाला गया, शी जिनपिंग ने दिखाई ताकत, तीसरी बार ताजपोशी तय

AICC में महासचिव पद उत्तर भारतीय को मिल सकता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पद संभालने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) समेत कई विभागों में सुधार करेंगे. साथ ही वरिष्ठ नेता महासचिवों और सचिव समेत ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) में नयी टीम का चयन करेंगे. खबर है कि AICC में महासचिव (संगठन) पद पाने के लिए नेताओं ने गतिविधियां तेज कर दी है. फिलहाल, यह पद केसी वेणुगोपाल संभाल रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि दक्षिण भारत से अध्यक्ष होने के कारण यह पद उत्तर भारतीय को मिल सकता है. इसे भी पढ़ें :  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-did-shri-ganesh-for-employment-fair-distributed-appointment-letters-10-lakh-government-jobs-in-a-year/">पीएम

मोदी ने रोजगार मेले का श्री गणेश किया, नियुक्ति पत्र बांटे, एक साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां, पहले चरण में 75,000 को मिली नौकरी

AICC के लगभग 1400 सदस्य CWC सदस्यों का चुनाव करेंगे

एक जानकारी और सामने आ रही है कि खड़गे इस साल के अंत तक AICC का पूर्ण सत्र बुला सकते हैं. खास बात है कि उस दौरान ही CWC के चुनाव होने हैं, जिसमें 12 सदस्य चुने जायेंगे. AICC के लगभग 1400 सदस्य CWC सदस्यों का चुनाव करेंगे. साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि खड़गे CWC चुनाव में अपनी टीम को एकसाथ करने के लिए AICC के शीर्ष पदों पर नियुक्तियां भी करेंगे. बता दें कि 23 सदस्यीय CWC पार्टी में फैसला लेने में सबसे अहम भूमिका निभाती है. इसके 12 सदस्य चुने जाएंगे. जबकि, 11 को नामित किया जायेगा. पूर्ण सत्र में शामिल होने वाले सदस्य सदस्य चुनेंगे. wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही