Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली: राबड़ी देवी के बाद CBI ने लालू यादव से ढाई घंटे तक की पूछताछ

New Delhi: जमीन के बदले नौकरी के मामले में सीबीआई की एक टीम ने आज लालू यादव से उनके दिल्ली स्थित आवास पर पूछताछ की. लालू यादव से करीब ढाई घंटे तक सवाल-जवाब किए गए. इसी मामले में सोमवार को सीबीआई ने राबड़ी देवी से पटना में पूछताछ की थी. करीब 4 घंटे तक सवाल-जवाब हुए थे. राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में सभी आरोपियों को पेश होने के लिए समन भी जारी किया हुआ है.  इसे भी पढ़ें : नई">https://lagatar.in/new-delhi-ed-reaches-tihar-jail-manish-sisodia-will-be-questioned/">नई

दिल्ली- ED पहुंची तिहाड़ जेल, मनीष सिसोदिया से होगी पूछताछ

 15 मार्च को होना होगा पेश

सीबीआई मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. विशेष अदालत ने लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों सहित अन्य आरोपियों को 15 मार्च को अदालत में पेश होने के लिए सम्मन जारी किया है. अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने कथित घोटाले की जांच खुली रखी है और मामले में आगे की जांच के तहत लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि सीबीआई की टीम इस संबंध में लालू यादव के परिवार से कुछ और दस्तावेज भी मांग सकती है.

क्या है मामला?

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-130.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि यह मामला लालू प्रसाद के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान उनके परिवार को तोहफे में जमीन दे कर या जमीन बेचने के बदले में रेलवे में कथित तौर पर `ग्रुप-डी` की नौकरी दिए जाने से संबंधित है. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों को मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर में स्थित रेलवे के विभिन्न जोन में 2004-2009 के दौरान ग्रुप-डी पदों पर नियुक्त किया गया और इसके बदले में उन लोगों ने या उनके परिवार के सदस्यों ने लालू यादव और एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के नाम पर अपनी जमीन दी. बाद में इस कंपनी का स्वामित्व प्रसाद के परिवार के सदस्यों ने अपने हाथ में ले लिया था. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/har-ghar-nal-jal-yojana-in-ranchi-summer-begins-thousands-of-homes-waiting-for-water-connection/">रांची

में हर घर नल जल योजना : गर्मी शुरू, हजारों घरों में वाटर कनेक्शन का इंतजार
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही