Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली- ED पहुंची तिहाड़ जेल, मनीष सिसोदिया से होगी पूछताछ

New Delhi: दिल्ली आबकारी नीति मामले में अब मनीष सिसोदिया से पूछताछ करने के लिए ED की एक टीम तिहाड़ जेल पहुंच गई है. ये पहली बार है जब ईडी आबकारी मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ कर रही है. आबकारी मामले में मनीष सिसोदिया को दिल्ली की एक अदालत ने 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है. उनकी जमानत पर 10 मार्च को सुनवाई होगी.

अरविंद केजरीवाल का बयान आया सामने

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-129.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं इस मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि सिसोदिया ने स्कूलों का कायाकल्प कर दिया. सिसोदिया ने गरीबों तक शिक्षा पहुंचाई. मनीष सिसोदिया देश के लिए जान भी दे सकते है. केजरीवाल ने आगे कहा, "देश के पीएम देश को लूटने वालों का साथ देते हैं, वहां आम लोगों के लिए काम करने वाला कोई नहीं बचता है. मैं होली वाले दिन देश के लिए पूरा दिन प्रार्थना दूंगा... देश वासी भी मेरे साथ, भगवान का ध्यान करूंगा."

न्यायिक हिरासत में मनीष सिसोदिया

सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप नेता मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. सिसोदिया को 26 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से संबंधित एक मामले की चल रही जांच में गिरफ्तार किया गया था. इसे भी पढ़ें: रांची">https://lagatar.in/har-ghar-nal-jal-yojana-in-ranchi-summer-begins-thousands-of-homes-waiting-for-water-connection/">रांची

में हर घर नल जल योजना : गर्मी शुरू, हजारों घरों में वाटर कनेक्शन का इंतजार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही