Search

 
 
 

नई दिल्ली: जी-20 बैठक में हिस्सा लेने विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे इंडोनेशिया

 
New Delhi: विदेश मंत्री एस जयशंकर बृहस्पतिवार को दो दिवसीय यात्रा पर इंडोनेशिया जायेंगे जहां वे जी 20 समूह के देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे. विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी. इस बैठक में चीन और रूस के विदेश मंत्रियों के भी हिस्सा लेने की संभावना है. इसमें यूक्रेन संकट के कारण उत्पन्न खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा के मुद्दों सहित ज्वलंत वैश्चिक चुनौतियों पर चर्चा होने की उम्मीद है. इसे भी पढ़ें-Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-impact-fearing-action-circle-officers-ran-to-the-commissioners-office-submitted-pending-report/">Lagatar

Impact: कार्रवाई के डर से अंचल अधिकारी भागे भागे पहुंचे कमिश्नर कार्यालय, जमा किया पेंडिंग रिपोर्ट

जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों के वार्ता

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 7-8 जुलाई को जी20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिये इंडोनेशिया के बाली जायेंगे. इसमें कहा गया है कि अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर जी20 समूह के सदस्य देशों एवं बैठक में आमंत्रित अन्य देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं. उल्लेखनीय है कि जी20 दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का एक महत्वपूर्ण समूह है. इसमें वैश्विक जीडीपी का 80 प्रतिशत तथा वैश्विक कारोबार का 75 प्रतिशत आता है. इस समूह के देशों की आबादी पृथ्वी की कुल आबादी का 60 प्रतिशत है. इसे भी पढ़ें-राजद">https://lagatar.in/26th-foundation-day-of-rjd-jp-yadav-said-no-compromise-with-communal-forces-mahua-honored/">राजद

का 26वां स्थापना दिवसः बोले जेपी यादव, सांप्रदायिक ताकतों से समझौता नहीं, महुआ हुईं सम्मानित
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही