Search

 
 
 

नई दिल्ली : सीमा हैदर बोली पाकिस्तान वापस गई तो मर जाऊंगी

 
NewDelhi : पाकिस्तान से भारत आयी सीमा हैदर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. सीमा हैदर से दो दिनों तक यूपी एसटीएफ ने पूछताछ की. जिसके बाद वो शुक्रवार को नोएडा वापस आ गई. जहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा वो सचिन के प्यार में इंडिया आई है. अगर मुझे पाकिस्तान फिर से भेज दिया जायेगा तो मैं मर जाऊंगी. इसके साथ ही सीमा हैदर ने कहा कि मुझे पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है कि वो मुझे पाकिस्तान नहीं भेजेंगे. मैं कोई जासूस नहीं हूं.

सचिन से पहले कई युवकों के संपर्क में थी सीमा हैदर

बता दें कि सीमा हैदर ने एटीएस के सामने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे भी किये हैं. सीमा हैदर ने पूछताछ में बताया है कि सचिन पहला हिंदुस्तानी युवक नहीं है जिससे वह PUBG के जरिए मिली थी. इससे पहले भी वह भारत के कुछ युवकों के संपर्क में थी. जिन लोगों से सीमा ने संपर्क किया था वो ज्यादातर दिल्ली एनसीआर के हैं.

फरवरी 2022 में सीमा ने बनाया था इंस्टा अकाउंट

सीमा हैदर के सोशल मीडिया अकाउंट से भी कई खुलासे हुए हैं. सोशल मीडिया के अनुसार, फरवरी 2022 में सीमा हैदर ने इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था. डेढ़ साल के दौरान सीमा ने 9 बार अपना यूजर नेम बदला. सीमा हैदर के इंस्टाग्राम अकाउंट के अनुसार, उसने सचिन सहित 16 लोगों को फॉलो किया. इसमें एएनआई, बागेश्वर धाम सहित अन्य शामिल है. इसे भी पढ़ें-पटना:">https://lagatar.in/patna-chirag-paswan-attacked-the-opposition-amid-the-deadlock-in-the-parliament-in-the-manipur-case/">पटना:

मणिपुर मामले में संसद में गतिरोध के बीच चिराग पासवान ने विपक्ष पर बोला हमला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही