Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन से भारत में शोक की लहर, 9 जुलाई को राष्ट्रीय शोक का एलान

New Delhi: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन से भारत में शोक की लहर दौड़ गई है. पीएम मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताई है. पीएम मोदी ने कहा है कि अपने प्यारे दोस्त शिंजो आबे के दुखद निधन से स्तब्ध और दुखी हूं. वह एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे. उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. पीएम ने आगे लिखा किअर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी तीक्ष्ण अंतर्दृष्टि ने हमेशा मुझ पर गहरी छाप छोड़ी. अपनी हाल की जापान यात्रा के दौरान, मुझे शिंजो आबे से दोबारा मिलने और कई मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला. वह हमेशा की तरह मजाकिया थे. मुझे क्या पता था कि यह हमारी आखिरी मुलाकात होगी. उनके परिवार और जापानी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. उन्होंने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया. इसे भी पढ़ें-चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-central-government-is-working-to-cheat-the-people-of-the-country-subodh-kant-sahai/">चांडिल

: केंद्र सरकार देश की जनता को ठगने का काम कर रही – सुबोध कांत सहाय

भारत में राष्ट्रीय शोक का एलान

पीएम मोदी ने लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री अबे शिंजो के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में, 9 जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा. आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं. मिस्टर अबे के साथ मेरा जुड़ाव कई साल पुराना है.

शिंजो आबे के निधन से गहरा दुख-राहुल

वहीं कांग्रेस नेत अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से गहरा दुख हुआ. भारत और जापान के बीच सामरिक संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय थी. वह हिंद-प्रशांत में एक स्थायी विरासत छोड़ गए हैं. उनके परिवार और जापान के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं. इसे भी पढ़ें-मेलबर्न">https://lagatar.in/indian-film-festival-to-be-held-in-melbourne-kapil-dev-will-be-guest-of-honor-film-83-will-be-celebrated/">मेलबर्न

में होगा इंडियन फिल्म फेस्टिवल आयोजन, कपिल देव होंगे सम्मानित अतिथि, फिल्म 83 को किया जायेगा सेलिब्रेट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही