Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड व कर्नाटक के बीच व्यापारिक सहयोग को नई दिशा, चैंबर भवन में हुआ एमओयू

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं बल्लारी डिस्ट्रिक्ट चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, कर्नाटक के बीच व्यापार एवं निवेश संभावनाओं को लेकर शुक्रवार को चैम्बर भवन में संयुक्त बैठक आयोजित की गई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं बल्लारी डिस्ट्रिक्ट चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, कर्नाटक के बीच व्यापार एवं निवेश संभावनाओं को लेकर शुक्रवार को चैम्बर भवन में संयुक्त बैठक आयोजित की गई. 

 

बैठक में झारखंड सरकार के उद्योग सचिव अरवा राजकमल और उद्योग निदेशक विशाल सागर मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इस दौरान दोनों राज्यों के उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधियों के बीच निवेश, औद्योगिक सहयोग, व्यापार विस्तार और बिजनेस आइडिया को लेकर व्यापक चर्चा हुई.

 

बैठक की शुरुआत चैम्बर महासचिव रोहित अग्रवाल द्वारा बल्लारी चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल के स्वागत से हुई. उन्होंने कहा कि यह पहल उद्योग, निवेश, पर्यटन और व्यापारिक सहयोग के नए अध्याय की शुरुआत है. उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों राज्यों के उद्यमियों के बीच प्रत्यक्ष संवाद से भविष्य में बी2बी मीटिंग्स, संयुक्त बिजनेस डेलिगेशन और निवेश गतिविधियों को नई गति मिलेगी,.

 

झारखंड चैम्बर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि झारखंड और बल्लारी दोनों क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने बताया कि झारखंड तेजी से औद्योगिक विकास की ओर बढ़ रहा है तथा राज्य की नई इंडस्ट्री पॉलिसी जल्द आने वाली है.

 

उन्होंने राज्य को मिनरल रिच बताते हुए कहा कि यहां लिथियम, मैंगनीज और बॉक्साइट जैसे खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं. साथ ही राज्य पावर सरप्लस है और कुशल श्रमिकों की भी कमी नहीं है. उन्होंने मसाला, सब्जी, कॉटन, राइस मिल, रियल एस्टेट और एक्सपोर्ट सेक्टर में निवेश की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला.

 

उद्योग निदेशक विशाल सागर ने कर्नाटक के उद्यमियों को झारखंड में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि राज्य सरकार रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि झारखंड ने पहली बार दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भागीदारी की, जिसमें झारखंड चैम्बर भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा था. उन्होंने फूड प्रोसेसिंग, पर्यटन और कृषि क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को रेखांकित किया.

 

उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने कहा कि झारखंड उद्योगों की दृष्टि से समृद्ध राज्य है और यहां औद्योगिक विकास की असीम संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि बल्लारी माइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग और आईटी सेक्टर में अग्रणी है और दोनों राज्यों के बीच सहयोग से बेहतर परिणाम सामने आएंगे. उन्होंने झारखंड चैम्बर द्वारा शुरू किए गए इस औद्योगिक संवाद की सराहना की.

 

बल्लारी डिस्ट्रिक्ट चैम्बर के अध्यक्ष अव्वरु मंजूनाथ ने झारखंड के उद्यमियों को कर्नाटक में निवेश के लिए आमंत्रित किया और बेंगलुरु में आयोजित होने वाले एमएसएमई कॉन्क्लेव में शामिल होने का न्योता दिया. बैठक में धार्मिक एवं कन्वेंशनल टूरिज्म, बिजनेस डेवलपमेंट, स्पंज आयरन यूनिट्स के लिए कोल सप्लाई, कॉटन एवं मिर्ची सप्लाई, कृषि उत्पादों के व्यापार और रेडीमेड जींस सप्लाई जैसे विषयों पर चर्चा हुई. दोनों पक्षों ने इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई.

 

इस अवसर पर झारखंड चैम्बर और बल्लारी डिस्ट्रिक्ट चैम्बर ऑफ कॉमर्स के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए. कार्यक्रम के दौरान बलारी चैम्बर द्वारा उद्योग सचिव एवं उद्योग निदेशक का अभिनंदन किया गया, वहीं झारखंड चैम्बर की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए. बैठक में झारखंड चैम्बर के कई पदाधिकारी, पूर्व अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य एवं दोनों राज्यों के उद्योगपति और व्यापारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही