Search

 
 
 

धनबाद के नए डी आर एम ने किया कतरास व गोमो स्टेशन का दौरा

 
Katras/ Gomo: धनबाद के नए रेल मंडल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा ने शनिवार के दिन कतरास व गोमो स्टेशन का निरिक्षण किया. मालूम हो कि धनबाद, कतरास एवं गोमो स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने की बातें कही जा रही है. इस निमित्त डीआरएम का दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दौरे में अधिकारीयों से उन्होंने कतरास स्टेशन की वर्तमान स्थिति के संदर्भ में जानकारी ली. मौक़े पर कतरास के समाजसेवी दिनेश कुमार जेठवा, पंकज गुप्ता, कृष्णा यादव, रमेश कुमार केशरी, भोला शर्मा, विक्की कुमार पंडित ने डी आर एम को संयुक्त रूप से ज्ञापन देकर कतरास स्टेशन के 2 नंबर प्लेटफॉर्म को जनहित में अविललंब चालू करने, स्टेशन में बंद पड़े शौचालय को चालू करने, यहां से गुजरने वाले सभी ट्रेनों के ठहराव करने की मांग की. मौक़े पर डी आर एम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वास्त किया की उनकी मांगों पर सौहार्दपूर्ण ढंग से विचार किया जाएगा.

               गोमो स्टेशन का होगा कायाकल्प

[caption id="attachment_583631" align="aligncenter" width="169"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/gomo-d-r-m-169x300.jpeg"

alt="" width="169" height="300" /> गोमो स्टेशन का निरीक्षण करते डी आर एम[/caption] डीआर एम कमल किशोर सिन्हा 18 मार्च की शाम 7 बजे गोमो पहुंचे. गोमो स्टेशन के उत्तर एवं दक्षिणपल्ली  सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया.  उन्होंने कहा कि  अमृत महोत्सव योजना की  सूची में  गोमो स्टेशन  शामिल है. योजना के तहत  यहां  ड़ेवलपमेंट के काफी  कार्य होंगे. गोमो का सर्कुलेटिनग  एरिया काफी अच्छा है, काफी स्पेस है. डेवलपमेंट के बेहतर  कार्य होंगे.  इसके अलावा  निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज का भी अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि  ओवरब्रिज ऊंचा स्तरीय बनाया जा रहा है. ब्रिज की चौड़ाई लगभग 6 मीटर है. दौरे में  धनबाद  रेल मंडल के  सीनियर डी ई एन 2, सीनियर डीसीएम कोआर्डिनेशन, सीनियर डीओ एम सहित   रेल मंडल के दर्जनों पदाधिकारी शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही