Search

 
 
 

AHPI झारखंड चैप्टर की नई कार्यकारिणी समिति का गठन, डॉ. राजेश कुमार बने अध्यक्ष

एएचपीआई (Association of Healthcare Providers India) झारखंड चैप्टर की नई कार्यकारिणी समिति के गठन के लिए 27 अप्रैल को रानी अस्पताल में बैठक हुई. इस बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया. यह टीम आने वाले समय में राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए काम करेगी.
 

Ranchi : एएचपीआई (Association of Healthcare Providers India) झारखंड चैप्टर की नई कार्यकारिणी समिति के गठन के लिए 27 अप्रैल को रानी अस्पताल में बैठक हुई. इस बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया. यह टीम आने वाले समय में राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए काम करेगी.

 

नई कार्यकारिणी समिति में डॉ. राजेश कुमार को अध्यक्ष बनाया गया है. उपाध्यक्ष के रूप में सिद्धांत जैन और हर्ष अजमेरा चुने गए हैं. सचिव पद पर डॉ. शंभु प्रसाद सिंह को जिम्मेदारी दी गई है. कोषाध्यक्ष साहिल गंभीर बने हैं. संयुक्त सचिव के रूप में डॉ. दिनेश कुमार और डॉ. रामनेश कुमार को चुना गया है. इसके अलावा राज्य के अलग-अलग जिलों से सामान्य सदस्य भी शामिल किए गए हैं.

 

बैठक में यह तय किया गया कि समिति हर महीने के पहले मंगलवार को रात 8 बजे ऑनलाइन बैठक करेगी. साथ ही हर तीन महीने में सामान्य बैठक भी आयोजित होगी. नई समिति का स्थापना समारोह जून 2026 के तीसरे सप्ताह में किया जाएगा.

 

पूर्व अध्यक्ष सईद अहमद अंसारी ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए और नई टीम को शुभकामनाएं दीं. योगेश गंभीर और डॉ. अजय कुमार सिंह ने भी नई समिति को समर्थन दिया.

 

नए अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि यह संगठन राज्य के निजी अस्पतालों को एक मंच पर लाने का काम करेगा. साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और सरकार के साथ बेहतर तालमेल बनाने पर ध्यान दिया जाएगा. बैठक का समापन मरीजों को बेहतर इलाज देने के संकल्प के साथ हुआ.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही