Search

 
 
 

गुरुनानक अस्पताल की नयी कार्यकारिणी : तरलोक सिंह होरा अध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह सचिव चुने गये

 
Ranchi :  गुरुनानक अस्पताल, रांची में सत्र 2025-2028 के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया. इस संबंध में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता इलेक्शन कमिश्नर इंदरजीत सिंह ने की. नयी कार्यकारिणी में तरलोक सिंह होरा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, जबकि राजेन्द्र सिंह सचिव चुने गये. नवजोत अलंग और त्रिलोचन सिंह होरा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया.  राजदीप सिंह  संयुक्त सचिव चुने गये बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. सचिव राजेन्द्र सिंह ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नयी कार्यकारिणी अस्पताल की सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. बैठक में विजयी पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : सहारा">https://lagatar.in/jharkhand-police-will-get-court-warrant-issued-against-sahara-india-officials/">सहारा

इंडिया के अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी करायेगी झारखंड पुलिस
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही