Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यू हाईकोर्ट बिल्डिंग निर्माण मामला: वकीलों की कमिटी ने सौंपी HC को रिपोर्ट,17 को सुनवाई

Ranchi : नए हाईकोर्ट भवन में वकीलों और मुवक्किलों को मिलने वाली सुविधाओं पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष ऋतू कुमार, महासचिव नवीन कुमार समेत अन्य वकील कोर्ट में उपस्थित रहे. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस रत्नाकर भेंगरा की अदालत इस मामले की सुनवाई कर रहा है. गुरुवार को हाईकोर्ट के निर्देश पर बनी चार वकीलों की कमिटी ने अपनी सीलबंद रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी है. समयाभाव के कारण आंशिक सुनवाई के बाद कोर्ट ने हाईकोर्ट के नए भवन से जुड़े मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 मार्च की तारीख मुकर्रर की है. बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने वकीलों की चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया था. जिसके बाद कमेटी ने 26 और 27 फरवरी को दौरा कर अपनी रिपोर्ट भी दे दी है. हाईकोर्ट द्वारा बनाई गई कमेटी में अधिवक्ता मनोज टंडन, पीएएस पति, कौशिक सरखेल और अधिवक्ता अंकित सरखेल शामिल हैं. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-third-supplementary-budget-of-2446-crores-passed/">झारखंड

विधानसभाः 2446.27 करोड़ का तीसरा अनुपूरक बजट पास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही