Search

 
 
 

देवघर-रांची में बनेगी नई हाउसिंग कॉलोनी, रामनवमी जुलूस पर पथराव, देश के टॉप 100 प्रभावशाली लोगों में सीएम हेमंत भी, आज से ज्यादा देना होगा टोल टैक्स समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : झारखंड राज्य आवास बोर्ड रांची और देवघर में हाउसिंग कॉलोनी डेवलप करेगा. कॉलोनी में 9,828 फ्लैट बनाए जाएंगे. इसके लिए रांची के आनि और मुड़मा में 88.99 एकड़ और देवघर के दुम्मा में 58 एकड़ जमीन चिह्नित की गयी है. योजना का डीपीआर भी तैयार हो गया है. आवास बोर्ड जुडको के सहयोग से दोनों जगहों की हाउसिंग कॉलोनी तैयार करवाएगी. रांची में बनने वाले हाउसिंग कॉलोनी में 5780 फ्लैट बनाए जाएंगे, जबकि देवघर में 4048 फ्लैट बनेंगे. पूर्वी सिंहभूम जिले के हल्दीपोखर में शुक्रवार को रामनवमी झंडा विसर्जन जुलूस के दौरान जमकर बवाल हुआ. विजय बजरंग अखाड़ा का जुलूस जैसे ही हल्दीपोखर चौक पर पहुंचा. उसी दौरान एक समुदाय विशेष की ओर से पत्थरबाजी शुरू कर दी गई. इस दौरान भगदड़ में अखाड़ा का झंडा टूट गया. इससे कमेटी के लोग उग्र हो गए व दोनों ओर से तनातनी बढ़ गई. वर्ष 2023 के लिए देश के सौ सबसे ज्यादा प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की गई है. इसे ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ ने जारी किया है. इस लिस्ट में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 64वें स्थान पर हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर पीएम नरेंद्र मोदी का नाम है. दूसरे नंबर पर गृहमंत्री अमित शाह, तीसरे नंबर पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर चौथे नंबर पर  चीफ जस्टिस डी.वाई चंद्रचूड़, पांचवे नंबर पर सीएम योगी आदित्यनाथ और छठे नंबर पर आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत हैं. नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस वे पर चलना आज से महंगा हो गया है. 1 अप्रैल से देशभर में टोल टैक्स में बढ़ोतरी की गई है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एचएचएआई) ने टोल दरों में 3.5% से 7% तक बढ़ोतरी करने की घोषणा की है. वहीं कम दूरी के लिए 10 फीसदी तक अतिरिक्त शुल्क देना होगा. चूंकि अलग-अलग सड़क (2 लेन और 4 लेन) पर अलग-अलग रेट से टोल की वसूली होती है. इसलिए वाहनों से नई दर यानी 3.5 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि अलग-अलग टोल प्लाजा में की गई है. झारखंड के भी सभी 14 टोल प्लाजा में शुक्रवार रात 12 बजे से बढ़ी हुई टोल दर प्रभावी हो गई है. इसके अलावा कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/1-23.jpeg"

alt="" width="1013" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/2-21.jpeg"

alt="" width="1384" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/04-2.jpeg"

alt="" width="1352" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/4-22.jpeg"

alt="" width="1106" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/5-19.jpeg"

alt="" width="1354" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/6-21.jpeg"

alt="" width="1600" height="1358" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/8-26.jpeg"

alt="" width="1600" height="1295" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही