Search

 
 
 

झारखंड में सतत विकास की नयी पहल, वित्त मंत्री बोले, सतत करप्शन फ्री विकास पर हो बहस

जल संरक्षण, मनरेगा और बालू जैसे क्षेत्रों में स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए सतत विकास की जगह सतत करप्शन फ्री विकास पर बहस होनी चाहिए.
 

Ranchi : राजधानी रांची में आज सोमवार को बिल्डिंग संस्टेनेबल झारखंड ग्लोबल गोल्स लोकल सॉल्यूशन पर कार्यशाला आयोजित की गयी.  कार्यशाला में झारखंड के सतत विकास के लिए नयी पहल पर चर्चा की गयी.  कार्यशाला में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अलका तिवारी समेत कई विभागीय अधिकारी शामिल हुए.

 

वित्त मंत्री ने उठाये सवाल

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सतत विकास की अवधारणा पर सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि जल संरक्षण, मनरेगा और बालू जैसे क्षेत्रों में स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए सतत विकास की जगह सतत करप्शन फ्री विकास पर बहस होनी चाहिए.

 

विकास के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा

मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा कि सभी जिलों के बीच विकास को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि झारखंड का प्रदर्शन फिलहाल दूसरे राज्यों की तुलना में ठीक नहीं है, लेकिन अगर हम पैरामीटर पर मेहनत करें तो लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं.  मुख्य सचिव ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड ने बेहतर काम किया है. उन्होंने कहा कि अगर हम इसी तरह मेहनत करें तो राज्य के विकास के लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं

 

एसडीजी डैशबोर्ड की लॉन्चिंग

कार्यशाला के दौरान एसडीजी डैशबोर्ड की लॉन्चिंग की गयी. यह डैशबोर्ड राज्य के सभी जिलों में सतत विकास प्रक्रिया को ट्रैक करने में मदद करेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही