Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नये आविष्कार से ला सकते हैं बदलाव : राज्यपाल

Advertisement
Advertisement
धनबाद : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने बगैर किसी लाग-लपेट के बड़ी बात कह दी. उन्होंने कहा पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, इसलिए लोग इलेक्ट्रिक वाहन की ओर बढ़ रहे हैं. ऐसे वक्त में नये आविष्कार बड़ा बदलाव ला सकते हैं. वैज्ञानिकों को नये विकल्प और आविष्कार पर काम करने की जरूरत है. नये विकल्पों को लेकर अखबारों के माध्यम से यह पता चलता रहता है कि, एक सामान्य से मिस्त्री ने पानी से चलने वाली गाड़ी का आविष्कार कर दिया. अगर एक सामान्य मिस्त्री ऐसा कर सकता है तो क्या वैज्ञानिक ऐसा नहीं कर सकते ? राज्यपाल वैस 17 नवंबर को धनबाद दौरे पर थे. वह केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (CIMFR) के प्लैटिनम जुबली समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए. वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा-पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में मैं जब मंत्री था तो मेरे पास खनन का भी प्रभार था. उस दौरान मैंने देश दुनिया के कई खनन क्षेत्रों का दौरा किया था. धनबाद कोयलांचल में पहली बार आया हूं. उन्होंने कहा कि तंत्र-मंत्र और यंत्र दुनिया को आगे ले जा रहे हैं. रामायण काल की बात करें तो उस वक्त रावण के पास हवाई जहाज था जो मंत्र से चलता था. वर्तमान में भी हवाई जहाज हैं जो यंत्र से चलते हैं. महाभारत काल में संजय सब कुछ देखता था और अब हम टेलीविजन पर देखते हैं. वह मंत्र का वक्त था और यह यंत्र का जमाना है. प्रचुर भंडार होने के बावजूद कोयला आयात करना पड़ रहा है. विज्ञानी इस क्षेत्र में और शोध करें ताकि आयात करने की जरूरत न पड़े. उन्होंने कहा कि हम जो शर्ट पहनते हैं उसके कॉलर का पेटेंट भी विदेश के पास है. ऐसा नहीं है कि हमारे देश के विज्ञानी नए शोध और आविष्कार नहीं कर रहे हैं. उन आविष्कारों को पेटेंट या मान्यता नहीं मिल पा रही है. नए रिसर्च करें और उसे मान्यता दिलाने की भी कोशिश करें. इसके साथ ही सिंफर की मदद से चेन्नई में विकसित संयंत्र का भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑनलाइन उद्घाटन हुआ. वैज्ञानिकों ने घरेलू कचरा के तरल पदार्थ से पोटाश निष्कासन के लिए पायलट संयंत्र तैयार किया है. इसकी स्थापना चेन्नई में हुई है. इस संयंत्र की सफलता के बाद देश के दूसरे शहरों में भी इसे विकसित किया जा सकता है. समारोह में नीति आयोग के सदस्य पदमश्री से सम्मानित डॉ वीके सारस्वत, सांसद पशुपतिनाथ सिंह, सिंफर रिसर्च काउंसिल के अध्यक्ष प्रोफेसर एस द्वारकादास, सिंफर निदेशक डा प्रदीप कुमार सिंह ने भी संबोधित किया.अतिथियों ने तकनीक आधारित दो पुस्तकों का भी विमोचन किया. यह भी पढ़ें : उपायुक्त">https://lagatar.in/the-deputy-commissioner-flagged-off-the-led-awareness-vehicle/">उपायुक्त

ने एलईडी जागरुकता वाहन को दिखाई हरी झंडी [wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही