Search

 
 
 

पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में बनाए जा रहे नए सदस्य

 
जगन्नाथपुर और चक्रधरपुर अनुमंडल में चैंबर का सदस्य बनाने की अंतिम तिथि 30 जून
SUKESH KUMAR Chaibasa  : पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की सत्र 2023-25 की पांचवीं कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को हुई. एक रेस्टोरेंट में चैंबर के अध्यक्ष राजकुमार ओझा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विशेष कोषाध्यक्ष आयुष दोदराजका ने पिछले आय-व्यय का संपूर्ण विवरण प्रस्तुत किया. चैंबर द्वारा निर्णय लिया गया कि चाईबासा में चैंबर के सदस्य बनाने की प्रक्रिया इस माह के बाद बंद कर दी जाएगी. जगन्नाथपुर और चक्रधरपुर अनुमंडल में सदस्य बनाने की अंतिम तिथि 30 जून है. बैठक में राधा मोहन बनर्जी को ट्रांसपोर्ट समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित कर उन्हें पत्र दिया गया. बैंक समिति के अध्यक्ष जक्की खान को भी चैंबर ने पत्र देकर नामित किया. रघुनंदन फिरोजीवाला को वस्त्र एवं जूता समिति का अध्यक्ष नामित किया गया. जीएसटी समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता को चैंबर ने पत्र देकर नामित किया.  बैठक में महासचिव संतोष सिन्हा, सह सचिव इम्तियाज खान, छोटेलाल गुप्ता, छोटेलाल तामसोए, अमित ठाकुर, जगविंदर प्रताप सिंह, प्रकाश उपाध्याय, प्रमोद खिरवाल, पवन अग्रवाल, सर्वेश प्रसाद, संजय प्रसाद साथ ही अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही