Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टाटानगर से चाईबासा चाकुलिया के लिए चलेगी नई मेमू ट्रेन

68137 टाटानगर–चाईबासा मेमू ट्रेन रात 8:55 बजे टाटानगर से खुलेगी और रात 11:00 बजे चाईबासा पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन नंबर 68138 चाईबासा–टाटानगर मेमू चाईबासा से तड़के 03:20 बजे खुलेगी और सुबह 05:45 बजे टाटानगर पहुंचेगी. दोनों ट्रेनों रोज चलेंगी.
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur : दक्षिण-पूर्व रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को देखते तीन महत्वपूर्ण रूटों पर मेमू (MEMU) पैसेंजर ट्रेनों की शुरू करने का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों के परिचालन से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों, कर्मचारियों, छात्रों और व्यापारियों को किफायती व सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी.

टाटानगर–चाईबासा के बीच नई मेमू ट्रेन

68137 टाटानगर–चाईबासा मेमू ट्रेन रात 8:55 बजे टाटानगर से खुलेगी और रात 11:00 बजे चाईबासा पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन नंबर 68138 चाईबासा–टाटानगर मेमू चाईबासा से तड़के 03:20 बजे खुलेगी और सुबह 05:45 बजे टाटानगर पहुंचेगी. दोनों ट्रेनों रोज चलेंगी.


टाटानगर–चाकुलिया मेमू ट्रेन


ट्रेन संख्या 68128 टाटानगर–चाकुलिया मेमू टाटानगर से सुबह 11:00 बजे खुलेगी और दोपहर 12:45 बजे चाकुलिया पहुंचेगी. यह ट्रेन शनिवार को नहीं चलेगी. ट्रेन नंबर 68127 चाकुलिया–टाटानगर मेमू चाकुलिया से दिन के 3:00 बजे खुलेगी और शाम 5:00 बजे टाटानगर पहुंचेगी. यह ट्रेन रविवार को नहीं चलेगी. 

हावड़ा–पुरुलिया मेमू ट्रेन


ट्रेन संख्या 68121 हावड़ा–पुरुलिया मेमू शाम 4:15 बजे हावड़ा से खुलेगी और रात 11:55 बजे पुरुलिया पहुंचेगी (शुक्रवार को छोड़कर). ट्रेन नंबर 68122 पुरुलिया–हावड़ा मेमू 11:40 बजे पुरुलिया से खुलेगी और अगले दिन 4:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी (शनिवार को छोड़कर)

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही