Ranchi : राज्य सरकार ने नवंबर 2026 से न्यूनतम मजदूरी की नयी दरें लागू कर दी है. न्यूनतम मजदूरी दर निर्धारित करने के लिए पिछले छह महीने के Consumer Price Index( CPI) को आधार बनाया गया. साथ ही पूरे राज्य को तीन श्रेणियों (A,B,C) में बांटा गया है.
A श्रेणी में रांची नगर निगम, चास नगर निगम, धनबाद नगर निगम, देवघर नगर निगम, हजारीबाग नगर निगम, मानगो नगर निगम, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र, जुगलसाई नगर पिरषद और आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र को शामिल किया गया है. श्रेणी A में शामिल क्षेत्रों को छोड़कर राज्य के अन्य जिलों के नगर निकाय क्षेत्र B श्रेणी में आएंगे. राज्य के नगर निकायों को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्र C श्रेणी में शामिल होंगे.
राज्य सरकार द्वारा लागू नयी दर के हिसाब से श्रेणी A में शामिल क्षेत्र के अकुशल मजदूरों को प्रति माह 523 रुपये प्रति दिन के हिसाब से महीने में 13,586 रुपये मिलेगा. इस क्षेत्र के अतिकुशल मजदूरों को 833 रुपये प्रति दिन के हिसाब से महीने में 21,656 रुपये मिलेगा.
B श्रेणी में शामिल क्षेत्र के अकुशल मजदूरों के 498 रुपये प्रति दिन के हिसाब से प्रति माह 12,947 रुपये मिलेगा. इस क्षेत्र के अति कुशल मजदूरों को प्रति दिन 795 रुपये की दर से 20,669 रुपये महीना मिलेगा. इसी तरह C श्रेणी के इलाके में अकुशल मजदूरों के 475 रुपये प्रति दिन के हिसाब से महीने में 12,337 रुपये मिलेगा. वहीं अतिकुशल मजदूरों को प्रति दिन 757 रुपये के हिसाब से महीने में 19,682 रुपये मिलेगा.
श्रेणी A में न्यूनतम मजदूरी
| मजदूर | दैनिक | मासिक (रुपया) |
| अकुशल | 523 | 13,586 |
| अर्द्ध कुशल | 548 | 14,253 |
| कुशल | 722 | 18,782 |
| अति कुशल | 746 | 21,656 |
B श्रेणी के लिए न्यूनतम मजदूरी
| मजदूर | दैनिक | मासिक (रुपया) |
| अकुशल | 466 | 12,947 |
| अर्द्ध कुशल | 468 | 13,586 |
| कुशल | 617 | 17,911 |
| अति कुशल | 712 | 20,669 |
C श्रेणी के लिए न्यूनतम मजदूरी
| मजदूर | दैनिक | मासिक (रुपया) |
| अकुशल | 425 | 12,337 |
| अर्द्ध कुशल | 446 | 446 |
| कुशल | 588 | 17,069 |
| अति कुशल | 678 | 19,682 |