Search

 
 
 

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से खुलेंगे विकास के आयाम : VBU कुलपति

 
Hazaribagh: विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के आर्यभट्ट सभागार में गुरुवार को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर संगोष्ठी हुई. कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कई नई जानकारियां दीं. कुलपति ने कहा कि शीघ्र ही पेमेंट गेटवे में बदलाव लाया जाएगा, ताकि नामांकन के लिए पैसे को लेकर किसी भी आवेदक को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. कुलपति ने कहा कि डेढ़ महीने के भीतर नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर लेनी होगी. इसके लिए सारी आधारभूत संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है. कहा कि 13 अगस्त को विश्वविद्यालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. जिसमें स्थानीय कॉलेजों की सहभागिता रहेगी. विभावि के राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संयोजक डॉ इंद्रजीत कुमार ने शिक्षा नीति के 52 पेज के मसौदा को पटल पर रखा. साथ ही एक-एक बिंदु पर प्रकाश डाला. पीपीटी के माध्यम से 38 सलाइड का प्रयोग किया गया. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/modi-government-is-misleading-congress-mps-will-march-to-rashtrapati-bhavan-on-friday-regarding-inflation/">मोदी

सरकार गुमराह कर रही है, कांग्रेस के सांसद महंगाई को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेंगे
डॉ कुमार ने कहा कि नेचुरल साइंस, हुमिनिटी, सोशल साइंस व कॉमर्स में मेजर विषय की पढ़ाई होगी. प्रॉक्टर डॉ मिथिलेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को चुनौती के रूप में स्वीकार कर इसे सर्व सुलभ बनाना होगा. स्वागत संबोधन छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष डॉक्टर अंबर खातून, संगोष्ठी का संचालन डॉक्टर जॉनी रूफीना तिर्की व धन्यवाद ज्ञापन डॉ केदार सिंह ने किया. संगोष्ठी में सभी डीन, विभागाध्यक्ष ,कॉलेजों के प्राचार्य और उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- हाईकोर्ट">https://lagatar.in/after-the-order-of-the-high-court-the-policemen-will-have-to-wait-for-promotion/">हाईकोर्ट

के आदेश के बाद, पुलिसकर्मियों को प्रमोशन के लिए करना होगा इंतजार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही