Search

 
 
 

बेंगाबाद थाना में नए पुलिस इंस्पेक्टर ने लिया पदभार

 

जनता को शांतिपूर्ण माहौल देना मेरी प्राथमिकता : राजेश रंजन

Bengabad(giridih) : बेंगाबाद सर्किल के नए पुलिस इंस्पेक्टर राजेश रंजन ने 13 सितंबर को बेंगाबाद थाना में अपना पदभार संभाल लिया. थाना पहुंचने पर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा की क्षेत्र की जनता को शांतिपूर्ण माहौल देना और उनकी समस्याओं का निदान करना प्राथमिकता होगी. वहीं थाना क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल पर विशेष फोकस किया जाएगा. बता दें कि डुमरी उपचुनाव की घोषणा के पूर्व बेंगाबाद के तत्कालीन पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश सिंह का तबादला हो गया था. चुनाव के कारण जिलेभर में आदर्श आचार संहिता लागू रहने से बेंगाबाद थाना में किसी पुलिस इंस्पेक्टर का पदस्थापन नहीं हो पाया था और इंस्पेक्टर का पद खाली था. चुनाव की सारी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने जिलेभर में विभिन्न स्थानों के लिए पुलिस इंस्पेक्टर के पदस्थापन का आदेश जारी किया. इस आदेश के जारी होते ही पुलिस इंस्पेक्टर राजेश रंजन ने बेंगाबाद पहुंच कर योगदान दे दिया. यह">https://lagatar.in/giridih-stone-scam-in-raghuvars-rule-ed-is-searching-for-irregularities-in-hemant-government-saryu/">यह

भी पढ़ें:  गिरिडीह : पत्थर घोटाला रघुवर के शासन में, हेमंत सरकार की गड़बड़ी खोज रहा ईडी- सरयू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही