Search

न्यू पुलिस लाइन : क्वार्टरों के ग्रााउंड फ्लोर में जमा है नाली का गंदा बदबूदार पानी

Rajesh Singh Ranchi: शहर के कांके रोड में सीएम आवास के ठीक सामने है न्यू पुलिस लाइन. यहां बने सरकारी क्वार्टरों में पुलिसकर्मी व उनके परिवार के लोग रहते हैं. तीन तल्ला भवन के ग्रााउंड फ्लोर और अगल-बदल के क्षेत्रों में नाली का गंदा बदबूदार पानी भरा है. गंदे-काले बदबूदार पानी से क्वार्टर में रहनेवाले पुलिसकर्मी व उनके परिजन परेशान हैं. एक तो नाली का गंदा पानी, ऊपर से मच्छरों का प्रकोप. ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले किसी तरह ऊपर एडजस्ट करके रह रहे हैं. वहीं अपना सामान सीढ़ियों पर रखने को मजबूर है. पिछले एक सप्ताह से न्यू पुलिस लाइन क्वार्टर की स्थिति ऐसी है. लोग नाली के गंदे -बदबूदार पानी के बीच रहने को विवश है. नगर निगम को भी इसकी जानकारी दी गयी, लेकिन निगम ने अबतक कोई पहल नहीं की है. गंदे पानी की निकासी की कोई मुकम्मल व्यवस्था ना होने के कारण पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को मजबूरन नाली के बदबूदार गंदे-काले पानी में घुसकर आना-जाना पड़ रहा है. [caption id="attachment_872660" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/3-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> तस्वीर- पुलिस लाइन परिसर में जमा नाली का पानी, लोग परेशान[/caption]

नाली का पानी निकासी की व्यवस्था नहीं

दरअसल पुलिस लाइन में नये क्वार्टर बनानेवाले संवेदक ने बिल्डिंग तो खड़ी कर दी, लेकिन ड्रेनेज सिस्टम नहीं बनाया. न्यू पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के लिए तीन तल्ला भवन बनाया है. एक भवन में छह क्वार्टर हैं. पहले घरों से निकलने वाला गंदा पानी पास की खाली पड़ी जमीन पर बहता रहता था. जमीन खाली थी, तो कोई रोक-टोक नहीं था. लेकिन अब उस खाली जमीन पर उत्पाद भवन बन गया, तो पानी बहाने की समस्या खड़ी हो गयी. वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आसपास की रैयती जमीन पर नाली का गंदा पानी बहाया जाने लगा. लेकिन बाद में रैयतों ने अपनी जमीन पर बाउंड्री खड़ी कर ली. नतीजतन पुलिस लाइन के क्वार्टर की नाली के गंदा पानी की निकासी नहीं हो पा रही और क्वार्टर के पास ही नाली पानी जमा गया है.

ड्यूटी करूं या पानी निकासी के लिए निगम में फरियाद

नाम न छापने की शर्त पर पुलिसलाइन के क्वार्टर में रहनेवाले पुलिसकर्मियों ने कहा कि पुलिस की ड्यूटी में छुट्टी कहां मिलती है साहब. ड्यूटी करूं या नाली के गंदा पानी की निकासी के लिए निगम में फरियाद करूं. ऐसी स्थिति इससे पहले भी हो चुकी है. उस वक्त भी लोगों ने निगम में शिकायत की थी, लेकिन निगम ने खानापूर्ति कर छोड़ दिया. [caption id="attachment_872662" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/2-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> तस्वीर- नवरात्र में इसी नाली को पार कर महिला श्रद्धालुओं का जाना पड़ता है मंदिर और अन्य कामों के लिए...बीमारी का भी खतरा[/caption]

नवरात्र में नाली के पानी से पार होकर जाना पड़ रहा मंदिर

पुलिस क्वार्टरों में रहनेवाली महिलाओं ने कहा कि चैत्र नवरात्र चल रहा है. पवित्रता के इस पर्व में नाली के गंदे पानी में घुसकर भगवान के मंदिर  जाना पड़ रहा है. कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है. एक सप्ताह से ज्यादा समय से यह परेशानी झेल रहे हैं, मगर कोई सुनता ही नहीं.

मच्छरों ने बढ़ाई और परेशानी, दिन में भी मच्छरदानी में रहना पड़ रहा

क्वार्टरों में रहनेवाले पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों ने कहा कि नाली का गंदा पानी भरने की वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. रात तो रात अब तो दिन में भी बिना मच्छरदानी के घर में बैठना मुश्किल हो गया है. कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें. ऐसी ही स्थिति रही तो क्वार्टर खाली कर किराये के मकना में रहना पड़ेगा.

नाली का पानी भरने के कारण अस्थायी दुकानें भी हो गयीं बंद 

पुलिस लाइन के इन क्वार्टरों के आसपास कई अस्थायी दुकानें लगती थीं. क्वार्टर में रहनेवालों को राशन व जरुरत के सामान पास में मिल जाया करते थे. लेकिन नाली का गंदा पानी भरने की वजह से दुकानदारों ने भी अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी. जिसकी वजह से उनको राशन व जरुरत के सामान लाने के लिए दूर जाना पड़ता है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp