Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को आईटी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को राज्य की डिजिटल व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बदलती तकनीक और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अभी से योजना बनाकर काम किया जाए.
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बाजार की मांग और झारखंड की संभावनाओं को देखते हुए आईटी पार्क को आगे बढ़ाने के लिए विस्तृत योजना तैयार कर जल्द प्रस्तुत करें. उन्होंने AI और Data के बढ़ते महत्व को देखते हुए JAP-IT का पुनर्गठन कर नया टैलेंट पूल तैयार करने का भी निर्देश दिया.
बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी विभागों का डेटा स्टेट डेटा सेंटर में रखने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा. साथ ही CM-DIP के निर्माण का काम जल्द शुरू करने का निर्देश भी दिया.
हेमंत सोरेन ने राज्य के उन इलाकों की मैपिंग कराने को कहा, जहां मोबाइल या इंटरनेट नेटवर्क की समस्या है. उन्होंने ऐसे Shadow Area की जानकारी और उसे दूर करने की योजना तैयार करने का निर्देश दिया. इसके अलावा पंचायतों में बिछाई जा रही ऑप्टिकल फाइबर लाइन का काम समय पर पूरा करने को भी कहा.
मुख्यमंत्री ने GIS, Satellite और LiDAR Survey से जुड़ी सभी विभागों की जरूरतों का आकलन कर योजना तैयार करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इन तकनीकों का बेहतर उपयोग विकास कार्यों में किया जाए.
बैठक में Jhar Pariyojna Portal को भी और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पोर्टल को वर्तमान और भविष्य की जरूरतों के अनुसार विकसित किया जाए, ताकि अलग-अलग विभागों की परियोजनाओं की नियमित और प्रभावी निगरानी की जा सके.
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आईटी एवं ई-गवर्नेंस विभाग को कई अन्य जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए और योजनाओं को तय समय में पूरा करने पर जोर दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment