Search

 
 
 

सांसद कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की नयी रिलीज डेट आयी सामने...

 
Mumbai :  अभिनेत्री से सांसद बनीं कंगना रंनौत की फिल्म इमरजेंसी की नयी रिलीज डेट आ गयी है. फिल्म इमरजेंसी अब छह सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसकी घोषणा फिल्म मेकर्स ने मंगलवार को की. इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार टल चुकी है. सबसे पहले फिल्म 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. इसके बाद कुछ कारणों की वजह से मेकर्स ने रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 14 जून कर दी थी. हालांकि इस दिन भी फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं आयी. एक बार फिर मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है.

फिल्म बनाने के लिए विलियम शेक्सपियर के नाटक ‘द ट्रेजेडी ऑफ मैकबेथ’ से ली प्रेरणा

रनौत ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि वह ‘‘स्वतंत्र भारत के सबसे काले अध्याय के 50वें वर्ष की शुरुआत’’ के अवसर पर अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज की घोषणा कर रही हैं. उन्होंने लिखा कि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के सबसे विवादास्पद प्रकरण की विस्फोटक गाथा. रनौत ने कहा कि उन्होंने अपनी यह फिल्म बनाने के लिए विलियम शेक्सपियर के नाटक ‘द ट्रेजेडी ऑफ मैकबेथ’ से प्रेरणा ली. कहा कि मैं विलियम शेक्सपियर के ‘मैकबेथ’ से बहुत प्रेरित हूं. ‘इमरजेंसी’ का सार वह विनाश है जो महत्वाकांक्षा द्वारा नैतिक बाधाओं को तोड़ देने के बाद होता है. यह भारतीय लोकतंत्र का निस्संदेह सबसे सनसनीखेज अध्याय है और मैं छह सितंबर 2024 को दुनिया भर में इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं.

कंगना ने ही फिल्म को किया है डायरेक्ट

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. यह पहली फिल्म है, जिसमें कंगना एक्टिंग तो कर ही रहीं है. साथ ही फिल्म को डायरेक्ट भी कर रही है. फिल्म इमरजेंसी की पटकथा और संवाद को रितेश शाह ने लिखा है. रितेश फिल्म ‘पिंक’ की पटकथा और संवाद लिखकर मशहूर हुए थे.  धाकड़ फिल्म को भी रितेश ने ही लिखी थी. वहीं फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज और मणिकर्णिका फिल्म्स ने किया है. इस फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी नजर आयेंगे.

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखेंगी कंगना

फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखेंगी. अभिनेत्री ने एक बयान में कहा कि ‘‘‘इमरजेंसी’ मेरी सर्वाधिक महत्वाकांक्षी फिल्म है. ‘मणिकर्णिका’ के बाद यह दूसरी निर्देशित फिल्म है. हमारी इस बड़े बजट, भव्य पीरियड ड्रामा के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाएं एक साथ आयी हैं. वहीं अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार श्रेयस तलपड़े और जय प्रकाश नारायण के रोल में अनुपम खेर नजर आयेंगे. जबकि मिलिंद सोमन सैम मानेकशॉ और महिमा चौधरी पुपुल जयकर का किरदार निभा रही हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही