Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : नई स्कॉर्पियो और बेटी की शादी की खुशी मातम में बदली

Keredari : केरेडारी निवासी मोहन साव नई स्कॉर्पियो को लेकर अपने भांजे के साथ घर आ रहे थे. तभी केरेडारी-हजारीबाग मुख्य पथ के कोदवे में एक पेड़ से स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर हो गई. हादसे में वाहन चला रहे मोहन साव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं उनका भांजा पेटो गांव निवासी नीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज रिम्स रांची में चल रहा है. मृतक के दो बेटे और दो बेटियां है. उनकी बड़ी बेटी की शादी 16 जून को तय है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

मातम में बदली बेटी की शादी की खुशियां

हादसे में मरने वाले मोहन साव की बड़ी बेटी की शादी 16 जून को तय है. घरवाले इसको लेकर काफी खुश थे. पूरा परिवार शादी की तैयारी में जुटा था. मोहन नई स्कॉर्पियो लेकर अपने घर लौट रहे थे. रास्ते में गाड़ी पेड़ से टकरा गई. हादसे में मोहन की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें : पदमा">https://lagatar.in/two-separate-firs-in-padma-police-public-clash-15-accused-arrested/">पदमा

पुलिस-पब्लिक झड़प में अलग-अलग दो प्राथमिकी, 15 आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही