Search

 
 
 

सोनिया गांधी को नया समन, ईडी ने 21 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया

 
New Delhi : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को नया समन जारी किया है. नेशनल हेरॉल्ड केस में उन्हें 21 जुलाई को पेश होने को कहा है. सोनिया गांधी ने पिछले दिनों स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए ईडी मुख्यालय में पेश होने से छूट मांगी थी. उन्हें कोरोना के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था.

राहुल गांधी से 50 घंटे पूछताछ हो चुकी है

नेशनल हेरॉल्ड केस में सोनिया गांधी के बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से करीब 50 घंटे की पूछताछ हो चुकी है. आरोप है कि सोनिया गांधी और उनके सहयोगियों ने एसोसिएट जर्नल लिमिटेड  पर कब्जा करने के लिए यंग इंडियन नाम की एक कंपनी बनाई और इस कंपनी में शेल कंपनियों के जरिए लोन लिया गया. आरोप है कि कांग्रेस ने 90 करोड़ रुपये का कथित लोन एसोसिएट जनरल लिमिटेड को दिया था. यह लोन कांग्रेस ने यंग इंडियन को दिया था और इसके आधार पर एसोसिएट जर्नल लिमिटेड के अधिकांश शेयर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पास चले गए थे. आरोप है कि 90 करोड़ रुपये के लोन के बदले यंग इंडियन ने कांग्रेस को मात्र 50 लाख रुपये दिए थे. फिलहाल इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय  की जांच जारी है. इसे भी पढ़ें – तीसरा">https://lagatar.in/third-t20-match-surya-kumar-yadav-could-not-sleep-overnight-england-was-almost-snatched-away/">तीसरा

टी-20 मैच: रातभर सो नहीं सके सूर्य कुमार यादव, इंग्लैंड का लगभग छीन लिया था चैन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही