Search

 
 
 

Dhanbad News: निगम क्षेत्र में नई व्यवस्था लागू, अब हर वार्ड में 13 सफाईकर्मी व QRT टीम तैनात

शहर की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी और त्वरित बनाने के उद्देश्य से धनबाद नगर निगम ने नई रणनीति लागू की है. इसके तहत निगम के प्रत्येक वार्ड में 13-13 सफाईकर्मियों की टीम तैनात की गई है. वहीं किसी भी क्षेत्र में कचरा जमा होने या विशेष परिस्थितियों में तत्काल सफाई सुनिश्चित करने के लिए 75 सदस्यीय क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन किया गया है.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: शहर की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी और त्वरित बनाने के उद्देश्य से धनबाद नगर निगम ने नई रणनीति लागू की है. इसके तहत निगम के प्रत्येक वार्ड में 13-13 सफाईकर्मियों की टीम तैनात की गई है. वहीं किसी भी क्षेत्र में कचरा जमा होने या विशेष परिस्थितियों में तत्काल सफाई सुनिश्चित करने के लिए 75 सदस्यीय क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन किया गया है. मानसून को देखते हुए नालों और जल निकासी की सफाई के लिए पांचों अंचलों में अलग-अलग समर्पित टीमें भी कार्यरत हैं.

 Uploaded Image

नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने बताया कि पार्षदों की मांग और नगर निगम बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद प्रत्येक वार्ड में 13-13 सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है. उन्होंने कहा कि लंबे समय से सफाईकर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं होने के कारण कई क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी जिसे अब नई व्यवस्था के माध्यम से मजबूत किया गया है.

 

उन्होंने बताया कि सभी वार्डों की आबादी समान नहीं है. कुछ वार्डों की आबादी लगभग 15 हजार है जबकि कुछ में करीब 10 हजार लोग रहते हैं. इसके बावजूद सभी वार्डों में समान रूप से 13-13 सफाईकर्मी तैनात किए गए हैं. यदि किसी वार्ड में कचरे का अधिक दबाव हो या किसी विशेष आयोजन के कारण अतिरिक्त सफाई की आवश्यकता पड़े तो वहां 75 सदस्यीय क्यूआरटी को तत्काल भेजा जाएगा. नगर आयुक्त ने बताया कि क्यूआरटी की तैनाती संबंधित सिटी मैनेजर और सहायक नगर आयुक्त आवश्यकता के अनुसार करेंगे ताकि कम समय में प्रभावी सफाई सुनिश्चित की जा सके.

 

मानसून के मद्देनजर जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने पांचों अंचलों में 15-15 कर्मियों की अलग समर्पित टीमें भी गठित की हैं. ये टीमें नालों और जल निकासी मार्गों की नियमित सफाई कर रही हैं. आवश्यकता पड़ने पर क्यूआरटी को भी इस कार्य में लगाया जाएगा ताकि बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही