Search

 
 
 

तमिलनाडु के नये मुख्यमंत्री जोसेफ विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले

विजय सिनेमा के पर्दे से अचानक राजनीति के आकाश में धुमकेतु की तरह छा गये. उन्होंने चुनावी मैदान में उतर कर डीएमके का साम्राज्य उखाड़ फेंका. जब उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बधाई दी थी.
 

New Delhi :  तमिलनाडु के नये मुख्यमंत्री जोसेफ विजय आज बुधवार को अपना पद संभालने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले. इससे पूर्व आज दिल्ली पहुंचने पर विजय सबसे पहले सेंट्रल दिल्ली स्थित तमिलनाडु हाउस पहुंचे. 

 

   

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी से विजय की मुलाकात शाम चार बजकर 30 मिनट के लिए तय थी. तय समय पर सीएम विजय प्रधानमंत्री से मिलने सेवा तीर्थ पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी और विजय की मुलाकात लगभग 25 मिनट तक चली.

 

सूत्रों के अनुसार विजय ने प्रधानमंत्री से तमिलनाडु की काफी लंबे समय से पेंडिंग मांगों पर चर्चा की. थोड़ा पीछे जायें तो देखेंगे कि विजय सिनेमा के पर्दे से अचानक राजनीति के आकाश में धुमकेतु की तरह छा गये.

 

उन्होंने चुनावी मैदान में उतर कर डीएमके का साम्राज्य उखाड़ फेंका. जब उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बधाई दी थी.

 

पीएम के एक्स हैन्डल से शेयर हुए पोस्ट में लिखा था, थिरु सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की बधाई. उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं. केंद्र सरकार लोगों का जीवन बेहतर करने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही