Search

 
 
 

क्यूरेस्टा ग्लोबल अस्पताल में न्यूरो, लैप्रोस्कोपिक, कार्डियक, फेशियल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की नई टीम

 
Health Correspondent Ranchi: क्यूरेस्टा ग्लोबल हॉस्पिटल ने अपनी मेडिकल टीम में कुशल व अनुभवी डॉक्टरों की समूह को शामिल करने की घोषणा की है. ताकि मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा दी जा सके. क्यूरेस्टा ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन अविनाश कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नई टीम में न्यूरो साइंसेज विभाग जैसे विषयों के विशेषज्ञ डॉ संजय कुमार, डॉ पैट्रिक मिंज को शामिल किया गया है. इसके अलावा लैप्रोस्कोपिक और मिनिमली इंवेसिव सर्जरी विभाग में डॉ (मेजर) रमेश दास व डॉ ओम प्रकाश को शामिल किया गया है. साथ ही कार्डियक विभाग में डॉ अनुपम कुमार को शामिल किया गया है. सभी डॉक्टर अपनी टीम के साथ क्यूरेस्टा से जुड़ रहे हैं. अविनाश कुमार ने आगे बताया कि मैक्सिलो फेशियल और ट्रॉमा सर्जरी विभाग में डॉ अनुज कुमार समेत कई अन्य दिग्गज डॉक्टरों को जोड़ा गया है. डॉक्टर्स की नई टीम एक अच्छी चिकित्सा सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि हम अपनी टीम में डॉक्टरों के ऐसे प्रतिष्ठित समूह का स्वागत करते हुए उत्साहित हैं. उनकी विशेषज्ञता और मरीजों के देखभाल के प्रति समर्पण उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा देने की हमारी क्षमता को बढ़ायेगा. आज का यह पल हमारे अस्पताल के लिए एक महत्वपूर्ण है. हमें विश्वास है कि हमारे यहां के मरीजों को उनकी उपस्थिति से बहुत लाभ होगा. क्यूरेस्टा ग्लोबल हॉस्पिटल हमेशा से ही चिकित्सा नवाचार और रोगी देखभाल में सबसे आगे रहा है. इन प्रतिष्ठित डॉक्टर्स को शामिल करने के साथ हम रांची में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के अपने मिशन को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही