National News : भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज सोमवार को चिर प्रतीक्षित नयी टीम की घोषणा कर दी. नयी टीम में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. ओडिशा के बैजयंत जय पांडा और राम माधव भी उपाध्यक्ष बनाये गये हैं.
जैसा कि अनुमान था, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी भाजपा संगठन में शामिल किया गया है. वे राष्ट्रीय महामंत्री बनायी गयी है. उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत भी भाजपा उपाध्यक्ष पद दिया गया है.
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
भाजपा ने 13 उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री बनाये हैं. संयोजक दीपक म्हस्के सोशल मीडिया बनाये हैं. अमित मालवीय को बाहर किया गया है.
उपाध्यक्ष : वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा दर्मा, वर्षा बेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर
राष्ट्रीय महामंत्री : विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी, संजय भाटिया
राष्ट्रीय मंत्री : कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह,डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश.
बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाये गये हैं. शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है
पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजेश मंगल राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष का पद मिला है. तरुण चुघ राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी, महेंद्र पांडेय कार्यालय मंत्री बनाये गये हैं, संबित पात्रा नॉर्थ ईस्ट संयोजक, राजीव बब्बर कनॉर्थ ईस्ट सह संयोजक, विष्णु दत्त शर्मा प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, रितुराज सिन्हा और विष्ण वर्धन रेड्डी को प्रकोष्ठ संकुल सह संयोजक बनाये गये है.
हेमांग जोशी युवा मोर्चा, रूप कुमारी चौधरी महिला मोर्चा, अमरपाल मौर्य ओबीसी मोर्चा, बंसीलाल गुर्जर किसान मोर्चा, शिवेश कुमार राम एससी मोर्चा, मन्नालाल रावत एसटी मोर्चा, कुवंर बासित अली अल्पसंख्यक मोर्चा संभालेंगे.
अनिल बलूनी मीडिया संयोजक होंगे.उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव मीडिया सह संयोजक बनाये गये है. दीपक म्हस्के सोशल मीडिया संयोजक और प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव सोशल मीडिया सह संयोजक होंगे.
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा की राष्ट्रीय टीम के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं. दी है. लिखा कि अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नयी गति प्रदान करेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.