Search

 
 
 

राज्य के नवनिर्माण के लिए नवीन सोच की आवश्यकता- सुदेश

 
कृषि विकास को सरकार ने प्राथमिकता नहीं दी चान्हो और मांडर के जिला परिषद सदस्य ने थामा आजसू का दामन Ranchi: राज्य के नवनिर्माण के लिए नवीन सोच की आवश्यकता है. कृषि पर राज्य की बड़ी आबादी निर्भर करती है, लेकिन मौजूदा सरकार ने कृषि विकास की अनदेखी की है. किसानों की समस्याओं से सरकार और सिस्टम का कोई लेना- देना नहीं है. उक्त बातें आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने बिजुपाड़ा में आयोजित मिलन समारोह में कही. इस दौरान चान्हो के जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी और मंडर के जिला परिषद सदस्य परमेश्वर भगत अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी में शामिल हुए.

विधानसभा चुनाव में लूट और झूठ का पर्दाफाश होगा

सुदेश ने कहा कि राज्य जिस अराजकता के माहौल से गुजर रहा है, उसमें लोगों की चेतना को जगाना और हक अधिकार के लिए मुखर बनाने की जरूरत है. आजसू पार्टी इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है. इस बार के विधानसभा चुनाव में लूट और झूठ का पर्दाफाश होगा. बेरोजगारी के दलदल में फंसे युवाओं में सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर गुस्सा है. उन्होंने कहा कि मांडर, चान्हो, इटकी को कृषि के क्षेत्र में बहुत आगे ले जाया जा सकता है, लेकिन राज्य सरकार ने किसी असरदार योजना पर काम नहीं किया. मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, निर्मला भगत, एस अली, आदिल अजीम, भरत कांशी, संजय रंजन, सतेंद्र सिंह उपस्थित रहे.

इन्होंने थामा आजसू का दामन

मिलन समारोह में लतीफ़ अंसारी, अशेखर साही, राजू उरांव, करमु महतो, चंदन कुमार दुबे, संजू उरांव, समशेर खान, इमरोज खान, उषा देवी, मोहन राम, रोमा, उरांव, माजिद अंसारी, जयपाल मुंडा, संध्या उरांव, लखी राम लोहरा, सौमब अंसारी, पंच्मानी उरांव, विजय प्रजापति, सुभद्रा उरांव, मोजिम खान, माजिद अंसारी, भरत मुंडा, नादिम अंसारी, लाजुद्दीन अंसारी, विकास ठाकुर, हस्बुल अंसारी, मिथलेश सोनी, आलम खान, खालिद आलम, शंवाज अंसारी, नेजुद्दीन अंसारी, सबीर अंसारी, माजिद अंसारी, एउल अंसारी, शमशाद अंसारी, इब्राहीम अंसारी, तजमुल अंसारी, खालिद अंसारी, ज्ञान खान, हाजी, सदाम अंसारी, सलमान अंसारी, सौदागर अंसारी समेत सैकड़ों लोगों ने आजसू की सदस्यता ली. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही