Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची से ऋषिकेश तक चले नयी ट्रेन, सांसद संजय सेठ ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से की बात

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  रांची के सांसद संजय सेठ ने बुधवार को दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय कुमार त्रिपाठी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने रांची से चलने वाली विभिन्न ट्रेनों के विस्तारीकरण की मांग रखी. सांसद ने ट्रेन संख्या 12825/12826 झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (जो आनंद विहार तक जाती है) को जयपुर तक विस्तारीकरण करने की मांग की है. कहा कि झारखंड के बहुत सारे लोग उत्तराखंड में काम करने जाते हैं. खासकर तीर्थ यात्रियों के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, केदारनाथ के दर्शन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रांची से योग नगरी ऋषिकेश के लिए सप्ताह में एक दिन नई ट्रेन चलाने की दिशा में पहल करें. नई दिल्ली पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का ठहराव पूर्व की तरह चांडिल रेलवे स्टेशन पर अविलंब चालू करने की मांग भी सांसद ने रखी.

रांची वाराणसी महुआडीह एक्सप्रेस का विस्तार लखनऊ तक हो

सांसद ने रेलवे बोर्ड के चैयरमैन को बताया कि झारखंड से लखनऊ जाने के लिए अभी कोई ट्रेन रांची से नहीं है. वहीं लखनऊ अब व्यापारिक दृष्टिकोण से एक प्रमुख केंद्र बन गया है. पहले वाराणसी ट्रेन का परिचालन रांची से होता था. परंतु अभी किसी कारणवश इसका परिचालन बंद कर दिया गया है. व्यापारिक एवं धार्मिक दृष्टिकोण से 18611/18612 रांची वाराणसी महुआडीह एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित करते हुए (लोहरदगा टोरी लाइन) से करते हुए सप्ताह में 2 दिन इसका विस्तार लखनऊ तक किया जाए. इससे लोहरदगा- टोरी नई लाइन का उपयोग भी होगा. साथ ही लोहरदगा, गुमला, जिले के साथ-साथ डाल्टनगंज, गढ़वा, टोरी के हजारों यात्रियों को इसकी सुविधा प्राप्त होगी. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/automatic-ticket-vending-machine-became-an-object-of-decoration-at-ranchi-and-hatia-stations/">रांची

और हटिया स्टेशन पर शोभा की वस्तु बनी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन

लोहरदगा- टोरी लाइन से सप्ताह में 2 दिन मौर्य एक्सप्रेस चलाने की मांग

संजय सेठ ने कहा कि विंध्याचल दर्शन के लिए काफी संख्या में भक्त रांची से विंध्याचल जाते हैं. यात्री की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 18632/18632 रांची- चोपन एक्सप्रेस का विस्तार चोपन के बाद भाया सोनभद्र, चुनार, मिर्जापुर, विंध्याचल होकर प्रयागराज तक किया जाए. अभी यह ट्रेन सप्ताह में 3 दिन चलती है. कम से कम 3 दिन रांची से प्रयागराज तक यात्रियों को ट्रेन की सुविधा मिल पाएगी. गोरखपुर जाने के लिए रांची से मात्र एक ट्रेन है. ट्रेन संख्या 15027 मौर्य एक्सप्रेस, जो सप्ताह में प्रतिदिन चलती है. इसके लंबे रूट होने के कारण यात्रियों को 23/ 24 घंटे का सफर तय करना पड़ता है. ट्रेन संख्या 18611/18612 रांची वाराणसी महुआडीह एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन करते हुए लोहरदगा- टोरी लाइन से सप्ताह में 2 दिन गोरखपुर तक चलाया जाए, जिससे लोहरदगा, गुमला सहित आसपास के ग्रामीणों को भी इसका लाभ प्राप्त हो सकेगा. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-chief-secretary-sukhdev-singh-is-saddened-by-the-death-of-his-daughter-the-leaders-of-jharkhand/">रांची:

मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बेटी के निधन से मर्माहत हैं झारखंड के नेता

हरिद्वार,केदारनाथ के लिए सप्ताह एक से दिन ट्रेन चलाएं

सांसद सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना उत्तराखंड में ऋषिकेश कर्णप्रयाग 327 किलोमीटर की लंबी महात्वाकांक्षी रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य की शुरुआत बहुत ही सुखद है. इसके निर्माण से करोड़ों तीर्थयात्री आसानी से उत्तराखंड की पवित्र गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, और केदारनाथ की यात्रा कर सकेंगे. झारखंड भी हिल स्टेशन के साथ-साथ धार्मिक स्थल होने के कारण झारखंड सहित देश विदेश से पर्यटक यहां आते हैं. उत्तराखंड एक एडवेंचर स्पोर्ट्स का केंद्र भी रहा है, जिसके कारण यहां के युवा की पहली पसंद है. इसलिए तीर्थ यात्रियों के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, केदारनाथ के दर्शन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रांची से योग नगरी ऋषिकेश के लिए सप्ताह में एक दिन नई ट्रेन चलाने की दिशा में पहल करें

हटिया -बिल्लूपुरम ट्रेन को सप्ताह में 7 दिन चलाने की मांग

संजय सेठ ने कहा कि इलाज के लिए रांची से वेल्लोर CMC जाने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है. इसलिए हटिया से बिल्लूपुरम ट्रेन को सप्ताह में 7 दिन चलाया जाये. साथ ही चांडिल, मुरी, मैक्सलुस्कीगंज में कई गाड़ियों के ठहराव के लिए भी सांसद ने बात की. इसे भी पढ़ें- BREAKING">https://lagatar.in/breaking-mukhtar-abbas-naqvi-resigns-from-modi-cabinet/">BREAKING

: मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही