Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हटिया से जल्द मिलेगी हड़पसर और हबीवगंज के लिए नई ट्रेनें

Advertisement
Advertisement
Ranchi: हटिया से हड़पसर पुणे और हबीवगंज के बीच जल्द नई ट्रेनें चलेंगी. इन दोनों शहरों के लिए रांची से चलने वाली ट्रेनों को 2020 में ही मंजूरी मिल चुकी है. रेलवे की टाइम टेबल कमेटी की बैठक में इन ट्रेनों के टाइमिंग को हरी झंडी मिल चुकी है. लेकिन मौजूदा समय में कोरोना के कारण केवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन हो रहा है. इसलिए इन ट्रेनों को मंजूरी मिलने के बाद स्थिति सामान्य होने तक के लिए प्रतीक्षा करनी होगी. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/assembly-level-jmm-conference-in-chaibasa-minister-joba-manjhi-called-for-strengthening-the-organization/">चाईबासा

में विधानसभा स्तरीय झामुमो का सम्मेलन, मंत्री जोबा मांझी ने संगठन को और मजबूत बनाने का किया आह्वान
हटिया से हड़पसर और हबीवगंज के लिए रेल सेवा की मांग काफी पुरानी है. इसकी जानकारी देते हुए रेल यात्री संगठन के अरुण जोशी ने रेल मंत्री समेत रेलवे बोर्ड और दक्षिण पूर्व रेलवे समेत राज्य के सांसदों संजय सेठ, दीपक प्रकाश और महेश पोद्दार को ट्वीट कर ट्रेन परिचालन की मांग की है. जोशी ने कहा है कि कोरोना काल में इन ट्रेनों को बतौर स्पेशल ट्रेन चलाने से हड़पसर और हबीवगंज से रांची आवाजाही करने वाले लोगों को सहूलियत होगी. जबकि रेलवे टाइम टेबल कमेटी की बैठक में रांची होकर चलने वाली एक अन्य ट्रेन मंडुआडीह-संबलपुर एक्सप्रेस का विस्तार विशाखापत्तनम तक कर दिया गया है. इससे रांची के यात्रियों को विशाखापत्तनम के लिए एक नयी ट्रेन उपलब्ध होगी. इस ट्रेन को भी जल्द उपलब्ध कराने की मांग की गई है. इसे भी पढ़ें-ड्रग्स">https://lagatar.in/bollywood-in-discussion-about-drugs-again-cocaine-recovered-from-armaan-kohlis-house-arrested/">ड्रग्स

को लेकर बॉलीवुड फिर चर्चा में : अरमान कोहली के घर से बरामद हुई कोकिन, गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही