Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तमिलनाडु की राजनीति में नया मोड़, NDA में दरार, AIADMK ने भाजपा से नाता तोड़ा

Advertisement
Advertisement
Chennai : तमिलनाडु की राजनीति में नया मोड़ आया है. खबर है कि राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी AIADMK ने भाजपा से नाता तोड़ लिया है. उसने राजग से बाहर निकलने की घोषणा कर दी है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि लोकसभा 2024 की तैयारी में जुटी भाजपा के लिए यह अच्छे संकेत नहीं है.                      ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें उधर AIADMK के समर्थकों ने पार्टी के इस फैसले का जश्न मनाया. पटाख फोड़े. बता दें कि राज्य में 2021 में दोनों दलों के बीच गठबंधन हुआ था. गठबंधन टूटने का कारण भाजपा नेताओं की, खास कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई का बयानबाजी को बताया जा रहा है.

अन्नाद्रमुक ने बैठक में  प्रस्ताव पारित कर नाता तोड़ा

अन्नाद्रमुक के उपसमन्वयक केपी मुनुसामी ने आधिकारिक एलान करते हुए कहा कि अन्नाद्रमुक ने बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है. अन्नाद्रमुक आज से भाजपा और एनडीए गठबंधन से सभी संबंध तोड़ रही है. आरोप लगाया कि भाजपा का तमिलनाडु नेतृत्व लगातार हमारे पूर्व नेताओं, हमारे महासचिव ईपीएस और हमारे कैडर को लेकर अनावश्यक टिप्पणी कर रहा है. AIADMK नेता डी राजा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने द्रविड़ राजनीति के दिग्गज नेता सीएन अन्नादुरई की आलोचना की है. हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. आरोप लगाया कि अन्नामलाई एआईएडीएमके नेताओं के खिलाफ भी बयानबाजी कर रहे हैं. उसने दिवंगत पूर्व सीएम जे जयललिता की भी आलोचना की. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही