Search

 
 
 

शेल कंपनी केस की सुनवाई से पहले नया ट्विस्ट, मनीष कुमार ने दायर की हस्तक्षेप याचिका, जानिए अपडेट

 
Ranchi :  झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को शेल कंपनी और माइनिंग लीज के मामले में सुनवाई की तिथि निर्धारित है. बुधवार को होने वाली संभावित सुनवाई से पहले मनीष कुमार के द्वारा हाईकोर्ट में एक हस्तक्षेप याचिका दाखिल की गई है. हस्तक्षेप याचिका में और भी कई शेल कंपनियों की जानकारी अदालत को दी गई है. प्रार्थी ने याचिका के साथ कुछ दस्तावेज भी कोर्ट को सौंपे हैं. याचिका करने वाले ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से IA पिटीशन दायर किया है. मनीष कुमार ने अदालत से आग्रह किया है कि इस जनहित याचिका में इन्हें भी पार्टी बनाया जाए.

अगली सुनवाई के लिए 1 जून की तिथि निर्धारित है

बता दें कि शेल कम्पनी और खनन पट्टा से जुड़े मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस डा रविरंजन और जस्टिस सुजित नारायण प्रसाद की बेंच में हो रही है. पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा है कि पहले हम मेंटेनबिलिटी पर सुनवाई करेंगे और उसके बाद केस की मेरिट पर, सरकार की ओर से उपस्थित वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अगली सुनवाई के लिए कोर्ट से समय देने का आग्रह किया था. जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 1 जून की तिथि निर्धारित की है. इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/india-speaks-the-world-listens-under-the-leadership-of-pm-modi-deepak-prakash/">प्रधानमंत्री

मोदी के नेतृत्व में भारत बोलता है, दुनिया सुनती है : दीपक प्रकाश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही