Search

कोरोना का मिला नया वैरिएंट IHU, ओमिक्रॉन से भी ज्यादा खतरनाक

New Delhi : पूरी दुनिया में इस समय कोरोना का नया ओमिक्रॉन वैरिएंट अपने पैर पसार कर कोरोना की लहर लाने का काम रहा है. भारत के भी कई राज्यों में ओमिक्रॉन की वजह से रोजाना आने वाले मामलों में कई गुना वृद्धि हो रही है. इन सबके बीच फ्रांस में कोरोना का नया IHU वैरिएंट मिला है, जो ओमिक्रॉन  से भी ज्यादा Mutate है और इससे भी तेज गति से फैलता है.

फ्रांस में 12 लोग IHU वैरिएंट से संक्रमित

फ्रांस के शहर मेरसिली में मिले IHU वैरिएंट से संक्रमित 12 लोग मध्य नवंबर में अफ्रीकी देश कैमरून से लौटे थे. जिसके बाद एयरपोर्ट पर इनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था. टेस्ट पॉजिटिव आने और अफ्रीकी देश से लौटने की वजह से इन लोगों को पहले ओमिक्रॉन  का संदिग्ध माना गया था और इन सभी 12 लोगों के सैंपलों की जीनोम सेकेन्विंग करवायी गयी थी. इसे भी पढ़ें – एक">https://lagatar.in/bihars-daughter-indu-became-famous-on-social-media-nitish-also-liked-the-song/">एक

गंजेड़ी गांजा पीके चिलम दिया लहराई हो…से सोशल मीडिया पर चर्चित हुईं बिहार की बेटी इंदू, नीतीश को भी भाया गीत

इस वायरस में 46 म्यूटेशन

जीनोम सिक्वेंसिंग में इन सभी 12 लोगों में एक कोरोना का एक नया वैरिएंट मिला था, जिसमें वायरस के स्पाइक प्रोटीन पर 46 म्यूटेशन हुए थे. वहीं ओमिक्रॉन में सिर्फ 32 म्यूटेशन ही हुए थे. ऐसे में इस नये म्युटेंट को ओमिक्रॉन से भी ज्यादा तेजी से फैलने का विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे हैं.

जानें क्यों इस वैरिएंट का नाम पड़ा IHU

फ्रांस में मिले ओमिक्रॉन के इस नये वैरिएंट IHU की खोज फ्रांस के ही IHU Mediterrane Infection के विशेषज्ञों ने की थी, जिसकी वजह से यहां के विशेषज्ञों ने इस नये वैरिएंट का नाम IHU रखा है. इस वैरिएंट को अभी तक विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)  की तरफ से कोई भी आधिकारिक नाम नहीं मिला है. साथ ही जीनोम व्यवस्था के अनुसार कोरोना का यह नया वैरिएंट B.1.640.2 है और अभी तक फ्रांस में मिले इस नये वैरिएंट से प्रभावित लोगों में गंभीर लक्षण नहीं मिले हैं. इसे भी पढ़ें – Bulli">https://lagatar.in/bulli-bai-app-woman-arrested-for-insulting-muslim-women/">Bulli

Bai app : मुस्लिम महिलाओं के अपमान की मास्टरमाइंड महिला गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//