Ranchi: नये साल के अवसर पर राजधानी में मुर्गा और खस्सी की खूब बिक्री हुई. खरीदारों की भीड़ सुबह तीन बजे से ही मुर्गा-खस्सी की दुकानों पर जुटने लगी थी. हरमू के मटन चिकन विक्रेता मो. आरिफ ने कहा कि इस बार चिकन कम लाये थे. करीब 50 केजी चिकन शाम से पहले ही बिक गये. कई ग्राहक वापस भी हुए. वहीं सुबह से शाम तक करीब 40 खस्सी हलाल हुए और बिके. प्रति खस्सी 10 से 12 केजी के थे. मालूम हो राजधानी में करीब 4000 केजी मटन की बिक्री हुई होगी. वहीं चिकन प्रति दुकान में 100 से 200 केजी की बिक्री का अनुमान है. इस तरह शहर में करीब 5000 केजी चिकन की बिक्री हुई. इस तरह कह सकते हैं कि नये साल के जश्न में हजारों मुर्गे और बकरे कुर्बान हो गये. नए साल के पहले दिन मटन 150 रुपये महंगा बिका. इसे पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-flyover-construction-dust-flying-on-the-road-pedestrians-worried/">रांचीः
फ्लाईओवर निर्माण, सड़क पर उड़ रही धूल, राहगीर परेशान
: छिन्नमस्तिका मंदिर में उमड़ी भारी भीड़, लोगों ने पिकनिक का भी लिया आनंद [wpse_comments_template]
फ्लाईओवर निर्माण, सड़क पर उड़ रही धूल, राहगीर परेशान
यहां मटन चिकन की दुकान
चर्च रोड, बरियातू, मोरहाबादी, हरमू बाजार, डोरंडा, अरगोड़ा, थड़पखना, कडरु, पुंदाग, किशोरगंज, कांटाटोली, बहु बाजार, रंग साज मस्जिद रोड, गाड़ीखाना आदि शामिल हैं.मटन-चिकन मूल्य प्रति किलो
फॉर्म मुर्गा 150-160 रुपये मुर्गा मीट 220 रुपये देसी मुर्गा 400-450 रुपये बत्तख 400 रुपये खस्सी 750-800 रुपये इसे भी पढ़ें- रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-huge-crowd-gathered-in-chhinnamastika-temple-people-also-enjoyed-picnic/">रामगढ़: छिन्नमस्तिका मंदिर में उमड़ी भारी भीड़, लोगों ने पिकनिक का भी लिया आनंद [wpse_comments_template]
Leave a Comment