Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नया साल-नया संकल्प : नेताओं के संकल्प पर कोरोना हावी

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : शहर के अधिकतर राजनीतिक इस कोरोना काल में कोरोना से बचने और बचाने का संकल्प ले रहे हैं . नए साल पर लगातार ने कुछ राजनीतिकों से बात की .

                                     दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी: चंद्रशेखर सिंहhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/chander-singh-300x162.jpg"

alt="" width="300" height="162" />

भाजपा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि कोरोना ने देश के लाखों लोगों के प्राण ले लिए हैं. हमें नव वर्ष पर संकल्प लेना चाहिए कि सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करेंगे. मेरा नववर्ष मुख्य संकल्प है- दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी. श्री सिंह ने कहा कि वे आम जनता से भी यही अपील करेंगे कि दो गज की दूरी रखें, मास्क पहनें, हाथ जरूर धोएं .

                                     कोरोना से बचना ही मुख्य संकल्प : अंकेश राज https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/ankesh-300x165.jpg"

alt="" width="300" height="165" />

मेयर प्रत्याशी अंकेश राज ने कहा कि उन्होंने नव वर्ष में कोरोना से बचने और बचाने का संकल्प लिया है . कहा कि कोरोना से बचना ही उनका मुख्य संकल्प है. इसके लिए जितनी भी सावधानियां बरतनी पड़े, उससे पीछे नही हटेंगे. आम जनता से भी उन्होंने कहा कि कोरोना से बचें. सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें. समय - समय पर हाथ धोएं, मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें.

                                               मास्क लगाने का संकल्प : शम्भू साहूhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/shambhu-300x167.jpg"

alt="" width="300" height="167" />

भारतीय जनता पार्टी के नेता शम्भू साहू ने मास्क लगाने का संकल्प लिया है. उन्होंने जनता से भी यह संकल्प लेने को कहा है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बिना मास्क के घर से नहीं निकलेंगे. साथ ही सेनीटाइजर साथ में रखकर चलेंगे .

                          सुरक्षित रहने के तरीके का प्रचार करेंगे : रंजीत सिंह परमार https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/ranjeet-singh-300x163.jpg"

alt="" width="300" height="163" />

समाजसेवी रंजीत सिंह परमार ने संकल्प लिया है कि सुरक्षित रहेंगे और सुरक्षित रहने के तरीके का प्रचार करेंगे. उन्होंने कहा कि अपने परिवार को महामारी से बचाएं, यही इस वर्ष की सबसे बड़ी कमाई होगी.

                                     हम सुरक्षित, तो देश भी सुरक्षित : शकील राणा https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/rana-300x167.jpg"

alt="" width="300" height="167" />

भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता शकील राणा ने संकल्प लिया है कि कोरोना से बचने के लिए तमाम सावधानियों का पालन करेंगे. उन्होंने कहा कि अगर हम सुरक्षित रहेंगे, तो हमारा देश भी सुरक्षित रहेगा.   यह भी पढें : बाइक">https://lagatar.in/dhanbad-the-bike-riding-criminal-escaped-by-snatching-the-chain-around-the-womans-neck/">बाइक

सवार अपराधी महिला के गले की चेन झपट हुए फरार   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही