Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नये साल की खुमारी: 21 लोग सड़क हादसे में हुए घायल, रिम्स में इलाज

Advertisement
Advertisement
Ranchi: नये साल का जश्न कुछ लोगों के लिए भारी पड़ गया. 2022 के स्वागत में आतुर लोगों ने जमकर जाम छलकाया और इसका खामियाजा अब उन्हें भुगतना पड़ रहा है. 1 जनवरी की रात 12:00 बजे के बाद से सड़क हादसे में बढ़ोतरी हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह 6:00 बजे तक सड़क हादसे में घायल लोगों की संख्या 12 थी. वहीं खबर लिखे जाने तक घायलों की संख्या बढ़कर 21 पहुंच गई है. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-the-compulsion-of-small-children-was-also-seen-for-the-sake-of-stomach-in-the-new-years-sights-they-were-selling-wood/">पलामू

: नये साल के नजारों में पेट की खातिर छोटे बच्चों की मजबूरी भी दिखी, बेच रहे थे लकड़ी

हाथ-पैर टूटने के साथ सिर में चोटें

सड़क हादसे में घायल अधिकांश लोगों की हाथ-पैर टूटी है.वहीं कुछ लोगों के सिर पर गंभीर चोटें भी आई हैं. जिनका उपचार रिम्स के इमरजेंसी में किया गया. चिकित्सकों की टीम ने घायलों का एक्सरे और एमआरआई करवाया. रिपोर्ट के आधार पर उनका इलाज किया जा रहा है.

रात भर गश्त करती रही पीसीआर

नये साल के मद्देनजर प्रशासन की टीम सड़कों पर मुस्तैद थी. सड़क हादसे में घायल अधिकांश लोगों को पीसीआर के द्वारा रिम्स में इलाज के लिए लाया गया. कुछ मामलों में घायलों को उनके परिजनों के द्वारा रिम्स लाया गया. इसे भी पढ़ें-गढ़वा:">https://lagatar.in/garhwa-crowd-gathered-on-new-year-at-sathbahini-jharna-shrine-people-worshiped-and-had-fun/">गढ़वा:

साथबाहिनी झरना तीर्थ में नववर्ष पर उमड़ी भीड़, लोगों ने पूजा-अर्चना और मस्ती की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही