Search

 
 
 

न्यूजीलैंड ने लगायी जीत की हैट्रिक, भारत-पाक मैच पर बारिश का साया

 
Sports Desk : न्यूजीलैंड ने विश्व कप 2023 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए में जीत की हैट्रिक लगा दी. मिचेल और विलियमसन की शानदार पारी के बदौलत 8 विकेट से जीत दर्ज की. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 245 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से मुस्तफिजुर रहमान ने सर्वाधिक 66 रन बनाए. वहीं न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन ने तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड के लिए मिचेल नें सर्वाधिक 89 रनों की पारी खेली, वहीं विलियम्सन ने 78 रन बनाए. 92 रन पर दूसरा विकेट गंवाने के बाद कप्तान केन विलियमसन ने डेरिल मिचेल के साथ न्यूजीलैंड को संभाला और टीम को आसान जीत दिलायी.

भारत-पाक मैच पर बारिश का साया

वर्ल्ड कप 2023 में भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में महामुकाबला होने वाला है. मैच को लेकर लोग काफी रोमांचित हैं. मगर बारिश इसमें खलल डाल सकती है. मौसम विभाग की माने तो मैच के दिन अहमदाबाद में हल्की बारिश हो सकती है. इसे भी पढ़ें : हिटमैट">https://lagatar.in/afghanistan-defeated-by-hitmats-hit-india-won-the-match-in-just-35-overs/">हिटमैट

के ‘हिट’ से अफगानिस्तान चित, भारत ने 35 ओवर में ही जीता मैच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही