Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया को बल्लेबाजी का न्योता

LagatarDesk : भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप  के फाइनल का दूसरा दिन है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारतीय टीम आज पहले बल्लेबाजी करेंगे. आज के इस मैच के अम्पायर माइकल गौफ,रिचर्ड इलिंगवर्थ,रिचर्ड केटलबरो और रेफरी क्रिस ब्रॉड हैं.

भारतीय टीम करेगी पहले बल्लेबाजी

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच द रोज बाउल, साउथैम्पटन में खेला जा रहा है. भारतीय टीम प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतर रही है. जिसकी घोषणा गुरुवार को की गयी थी. शनिवार को भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजे से ही खेल शुरू हो गया.

सभी मैच निर्धारित समय से आधे घंटे पहले होगा शुरू

शुक्रवार को मैच रद्द होने के कारण अब बाकी के चार दिन खेल आधे घंटे पहले शुरू होगा. आईसीसी ने फाइनल मुकाबले के लिए 23 जून को रिजर्व डे रखा गया है. अब जरूरत पड़ने पर छठे दिन यानी 23 जून को भी खेल हो सकता है. यदि रिजर्व डे यानी छठे दिन भी नतीजा नहीं निकला  तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जायेगा. इसे भी पढ़े : गाजियाबाद">https://lagatar.in/ghaziabad-sp-leader-umaid-pehalwan-arrested-from-delhi-in-elderly-beating-case-accused-of-posting-provocative-posts-on-social-media/91834/">गाजियाबाद

बुजुर्ग पिटाई मामले में सपा नेता उम्मेद पहलवान दिल्ली से गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप

भारत की प्लेइंग 11 टीम

आज के मैच में भारतीय टीम के प्लेइंग 11  में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 टीम

न्यूजीलैंड की टीम का आज के मैच के प्लेइंग 11 में टॉम लाथम, डिवॉन कांवे, केन विलियमसन, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, बी जे वॉटलिंग, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, काइल जेमीसन, नील वैगनर, टिम साउदी और  ट्रेंट बोल्ट शामिल हैं. इसे भी पढ़े : रजनीकांत">https://lagatar.in/rajinikanth-leaves-for-us-for-health-checkup-pictures-of-chennai-airport-go-viral/91837/">रजनीकांत

हेल्थ चेकअप के लिए अमेरिका रवाना, चेन्नई एयरपोर्ट की तस्वीरें हुई वायरल

बारिश के कारण फाइनल का पहला मैच हुआ था कैंसल

साउथैम्पटन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच का पहला दिन बारिश के कारण कैंसल हो गया. शुक्रवार को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल होने वाला था. फाइनल मैच के पहले ही दिन रुक-रुक कर बारिश हो रही थी. जिसके कारण दोपहर तक खेल शुरू नहीं हो सका. अंपायरों ने निरीक्षण के बाद फैसला लिया कि अब पहले दिन का खेल नहीं होगा. इसे भी पढ़े : सुब्रमण्यम">https://lagatar.in/subramanian-swamy-said-china-is-building-a-military-airport-modi-government-is-in-kumbhakarna-mode/91801/">सुब्रमण्यम

स्वामी का हल्ला बोल जारी, कहा, चीन बना रहा सैन्य हवाई अड्डा, कुंभकर्ण मोड में है मोदी सरकार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही