Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

6.1 तीव्रता के भूकंप से न्यूजीलैंड की धरती हिली, 30 सेकंड तक आते रहे झटके

New Zealand :  तुर्की और सीरिया में विनाशकारी भूकंप के बाद अब न्यूजीलैंड में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये. स्थानीय समयानुसार, शाम 7 बजकर 38 मिनट पर 76 किमी की गहराई में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप नॉर्थ आइसलैंड शहर लोअरहट से 78 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में आया है. लोकल न्यूज वेबसाइट के अनुसार, भूकंप का पहला झटका काफी तेजी से आया. इससे टेबल पर रखा सामान गिर गया. इसके बाद करीब 30 सेकंड तक हल्के झटके आते रहे और इमारतें हिलने लगी. लोग डर के कारण घरों से बाहर निकल गये. फिलहाल अभी तक जान माल के नुकसान की जानकारी नहीं आयी है. (पढ़ें, कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-students-of-sacred-heart-school-did-an-educational-tour-of-koderma-court-complex/">कोडरमा

: सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कोडरमा न्यायालय परिसर का किया शैक्षणिक परिभ्रमण)

 बाढ़ के बाद सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की

बता दें कि 6 से ऊपर तीव्रता का भूकंप खतरनाक होता है. 6.0 से 6.9 तीव्रता के भूकंप में इमारतों की नींव हिल जाती है. ऊपरी हिस्सों को नुकसान भी हो सकता है. जर्जर इमारतें या कमजोर मकान गिर सकते हैं. मालूम हो कि कई दिनों से न्यूजीलैंड में समुद्री तूफान "साइ‍क्‍लोन गेब्रियल" का खतरा मंडरा रहा था. इस साइ‍क्‍लोन की वजह से कई शहरों में भारी बारिश हुई. बारिश के कारण बाढ़ भी आ गयी. इस विनाश के बाद सरकार ने यहां राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है. यहां 6 क्षेत्रों (नॉर्थलैंड, ऑकलैंड, ताइराविटी, बे ऑफ प्लेंटी, वाइकाटो और हॉक्स बे) में आपातकाल लागू कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-eds-summons-to-electrical-superintendent-engineer-nathan-rajak/">साहिबगंज

: विद्युत अधीक्षण अभियंता नत्थन रजक को ईडी का समन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही