Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यूबॉर्न हियरिंग स्क्रीनिंग से होगी नवजातों की मूक-बधिर जांच, योजना पर खर्च होंगे 11 करोड़

Advertisement
Advertisement
Ranchi : राज्य के सरकारी अस्पताल(सदर अस्पताल-चिकित्सा महाविद्यालय) में जन्म लेने वाले नवजात शिशु की मूक-बधिर जांच कराई जाएगी. इस योजना के संचालन के लिए ऑडियोलॉजिस्ट की सेवा आउटसोर्सिंग के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा. न्यूबॉर्न हियरिंग स्क्रीनिंग योजना के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 11 करोड़ 1 लाख 80 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है. बता दें कि राज्य में प्रतिवर्ष 8 लाख बच्चे जन्म लेते हैं. इनमें करीब 6 लाख बच्चों का जन्म सरकारी अस्पताल में होता है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में जनजातीय आबादी है. जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है. ऐसे में स्वास्थ विभाग के द्वारा मूक-बधिर स्क्रीनिंग की तैयारी है. इसे भी पढ़ें -GOOG">https://lagatar.in/goog-news-1033-pgt-teachers-tribal-regional-languages-will-be-reinstated-in-510-plus-two-schools-jharkhand/">GOOG

NEWS : झारखंड के 510 प्लस टू स्कूलों में जनजातीय, क्षेत्रीय भाषाओं के 1033 PGT शिक्षकों की होगी बहाली

18 हजार बच्चे बहरेपन और अन्य अनुषंगी समस्या से पीड़ित

राज्य में कराए गए झारखंड विद्यालय स्वास्थ्य अभियान के क्रम में यह सामने आया है कि विभिन्न विद्यालयों के लगभग 18000 बच्चे बहरेपन और अनुषंगी समस्याओं से पीड़ित है. यह भी तथ्य प्रकाश में आया है कि नवजात शिशु की मूक-बधिर जांच की व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चों का मानसिक और भौतिक विकास प्रभावित हुआ है.

ईएनटी विभाग के कर्मी और ऑडियोलॉजिस्ट को दिया जाएगा प्रशिक्षण

उपकरण की आपूर्तिकर्ता द्वारा मशीनों के अधिष्ठापन के बाद संस्थान के ईएनटी विभाग के कर्मचारी और ऑडियोलॉजिस्ट को प्रशिक्षण दिया जाएगा. योजना का कार्यान्वयन प्रत्येक जिले के सिविल सर्जन और संबंधित चिकित्सा महाविद्यालय के अधीक्षक के माध्यम से कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें -राहुल">https://lagatar.in/rahul-said-pm-is-not-telling-truth-people-of-ladakh-are-saying-that-chinese-army-has-entered/">राहुल

ने कहा, पीएम सच नहीं कह रहे, लद्दाख वासी बोल रहे चीन की सेना घुसी है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही