Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने किया पदभार ग्रहण

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने आज अपना पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर विभाग की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. इसके पूर्व एयरपोर्ट पर अल्पसंख्यक विभाग के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लोक संगीत, नृत्य के साथ मंजूर अंसारी का भव्य स्वागत किया गया. झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मंजूर अंसारी ने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और डोरंडा रिसालदार बाबा के मजार पर चादरपोशी कर राज्य की खुशहाली की दुआ मांगी.

151 किलो की माला पहनाकर चेयरमैन का स्वागत किया गया

उसके बाद कांग्रेस भवन में आयोजित स्वागत समारोह में रांची महानगर कांग्रेस अल्पसंख्य विभाग तमाम अल्पसंख्यक जिलाध्यक्षों के द्वारा 151 किलो की माला पहनाकर नवनियुक्त चेयरमैन का स्वागत किया गया. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि मंजूर अंसारी संगठन एवं विस्थापितों के बड़े नेता हैं,. इन्होंने बोकारो जिलाध्यक्ष के रूप में कई सराहनीय कार्य किये है.

मंजूर अंसारी संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी हैं  

उम्मीद है कि जिस तरह से आज हजारों की संख्या में अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है, उसी तरह से मंजूर अंसारी भी उनका मान-सम्मान रखने का काम करेंगे और सभी को एकजुट कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे. प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि मंजूर अंसारी संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी हैं आज बहुत ही प्रसन्नता की बात है कि मंजूर अंसारी को ये जिम्मेवारी दी गयी है. मंजूर अंसारी ने अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, इमरान प्रतापगढ़ी , प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस आशा और उम्मीद के साथ मुझे यह दायित्व दिया गया है उसे पूरा ईमानदारी से पूरा करूंगा.

अल्पसंख्यकों को पार्टी में मान-सम्मान दिलाने का काम करूंगा

कांग्रेस पार्टी को मजबूत एवं अल्पसंख्यकों को पार्टी में मान-सम्मान दिलाने का काम करूंगा तथा 2024 के लोकसभा के चुनाव में 2004 की तरह झारखंड की सभी सीटों पर जीत दिलाने का काम करूंगा. समारोह का संचालन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने तथा धन्यवाद ज्ञापन रांची महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष अख्तर अली ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही