Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नवनिर्मित पलामू मेडिकल कॉलेज का मेन गेट गिरा, ड्यूटी कर तैनात गार्ड की मौत

Advertisement
Advertisement

Palamu: नवनिर्मित पलामू मेडिकल कॉलेज का मेन गेट गिरने से वहां ड्यूटी पर तैनात एक गार्ड की मौत हो गई. इसी साल बनकर तैयार हुए कॉलेज परिसर में निर्माण कार्य शापूरजी पोलोंजी ग्रुप द्वारा किया जा रहा है. यहां तैनात अन्य जवानों ने बताया कि गेट पहले से ही दीवार के सहारे अटका हुआ था. ऐसे में निर्माण कार्य कर रहे कर्मी ने गेट को खोल दिया. जिससे गेट सीधे होम गार्ड के जवान पर जा गिरा. जिससे होम गार्ड के जवान की मौक़े पर ही मौत हो गयी. इधर शापूरजी पोलोंजी का कर्मचारी घटना के बाद मौके से फरार है. अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है. गेट पर ड्यूटी कर रहे सभी होम गार्ड जवान घटना को लेकर आक्रोशित हैं.

वीडियो देखिए-

इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dead-body/53373/">धनबाद

में महिला की फंदे से लटकती लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही