Search

 
 
 

FJCCI के नव निर्वाचित सदस्‍य अमित किशोर का लातेहार पहुंंचने पर स्‍वागत

Latehar News : चैंबर के उपाध्‍यक्ष गजेंद्र प्रसाद शौंडिक ने इसे पूरे पलामू प्रमंडल के लिए गौरव की क्षण बताया. उन्‍होंने कहा कि अमित किशोर अग्रवाल पूरे पलामू प्रमंडल से झारखंड चैंबर के एकलौते प्रतिनिधि हैं और प्रमंडल के व्‍यवसायियों से उनसे बहुत उम्‍मीदे हैं. यह भी कहा कि अग्रवाल युवा हैं और वे व्‍यवसायियों की समस्‍याओं से भलीभांति परिचित हैं.
 
स्वागत

Latehar News :  फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में बतौर सदस्‍य निर्वाचित होने के बाद अमित किशोर अग्रवाल 17 सितंबर की शाम लातेहार अपने पैतृक आवास पहुंचे. यहां पहुंचने पर लातेहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने भव्‍य स्‍वागत किया गया. इस दौरान उन्हें माला पहनाया गया और बुके भेंट किया. 

 

इसे भी पढ़ें

 

चैंबर के उपाध्‍यक्ष गजेंद्र प्रसाद शौंडिक ने इसे पूरे पलामू प्रमंडल के लिए गौरव की क्षण बताया. उन्‍होंने कहा कि अमित किशोर अग्रवाल पूरे पलामू प्रमंडल से झारखंड चैंबर के एकलौते प्रतिनिधि हैं और प्रमंडल के व्‍यवसायियों से उनसे बहुत उम्‍मीदे हैं. यह भी कहा कि अग्रवाल युवा हैं और वे व्‍यवसायियों की समस्‍याओं से भलीभांति परिचित हैं. 

 

वहीं नव निर्वाचित सदस्‍य अमित किशोर अग्रवाल ने कहा कि प्रमंडल के व्यावसायियों एवं उद्यमियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे. वे व्‍यवसायियों के भरोसे को टूटने नहीं देंगे. 

 

इस अवसर पर लातेहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव रामनाथ अग्रवाल,  बजरंगी प्रसाद अग्रवाल, श्याम किशोर अग्रवाल, प्रवक्ता निर्दोष प्रसाद गुप्ता, मुरली प्रसाद अग्रवाल, विनोद कुमार मल्लान,  अनूप कुमार, प्रवीण प्रसाद, जया कुमारी एवं कंचन कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही