Search

गिरिडीह: नवनिर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा और मंत्री सुदिव्य सोनू पहुंचे गुरुद्वारा,मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

Giridih: नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करने के बाद नवनिर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा आज मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के साथ गिरिडीह के स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारा पहुंचीं. यहां उन्होंने सिख समाज के लोगों से मुलाकात की और गुरुद्वारे में माथा टेककर आशीर्वाद लिया.
 
Naman Navneet

Uploaded Image

इस दौरान सिख समाज ने मेयर प्रमिला का फूल-मालाओं से स्वागत कर भव्य अभिनंदन किया. इस मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और मेयर प्रमिला मेहरा ने उन्हें चुनने के लिए सभी लोगों के प्रति आभार जताया.

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि समाज के हर वर्ग के सहयोग से ही प्रमिला मेहरा मेयर बन सकीं हैं. वह लोगों के विश्वास पर जरूर खरा उतरेंगी. मेयर प्रमिला मेहरा ने वादा किया कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगी और सभी वर्गों का विकास सुनिश्चित करेंगी.

कार्यक्रम में प्रधान गुरुद्वारा के प्रधान डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग मौजूद रहे।

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही