Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नवनिर्वाचित विधायक बेबी देवी ने ली विधानसभा की सदस्यता

Advertisement
Advertisement
  • कहा- डुमरी को जिला बनाने की होगी पहल
Ranchi : डुमरी से निर्वाचित विधायक एवं मंत्री बेबी देवी ने मंगलवार को विधानसभा की सदस्यता ली. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने स्पीकर कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. स्पीकर ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी. इस मौके पर बेबी देवी ने अपने दिवंगत पति स्व जगरनाथ महतो को याद करते हुए कहा कि वे उनके सपनों को पूरा करने के लिए और झारखंड की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं. बेबी देवी ने डुमरी के विकास के लिए अलग से ध्यान देने की बात कही. उन्होंने कहा कि डुमरी उनकी प्राथमिकता में था और आगे भी रहेगा. कहा कि डुमरी को जिला बनाने का प्रयास करेंगी. इसके लिए वे सीएम हेमंत सोरेन से बात करने वाली हैं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में डुमरी से उनके समर्थक पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें – जमीन">https://lagatar.in/land-scam-case-ed-sent-fifth-summons-to-cm-now-called-on-october-4/">जमीन

घोटाला मामलाः ED ने सीएम को भेजा पांचवां समन, अब 4 अक्टूबर को बुलाया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही