Search

 
 
 

सिमडेगा: मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले नवनिर्वाचित सांसद कालीचरण मुंडा

 
Simdega: खूंटी लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद कालीचरण मुंडा, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा और खूंटी लोकसभा के पर्यवेक्षक डॉ अजय शाहदेव ने मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार भेंट की. मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खूंटी लोकसभा से चुनाव में शानदार जीत हासिल करने पर कालीचरण मुंडा को बधाई दी. साथ उन्होंने आशीर्वाद भी दिया. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खूंटी लोकसभा में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के एवं कांग्रेस के नीति सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश देते हुए सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करने की बात कही. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधायक भूषण बाड़ा को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी सिमडेगा विधानसभा से एकतरफा जीत दर्ज करने के लिए अभी से ही पूरी प्लानिंग के साथ तैयारी में जुट जाएं.
इसे भी पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-146-new-children-are-consuming-tobacco-every-day-in-jharkhand-cs/">बोकारो

: झारखंड में हर रोज 146 नए बच्चे तंबाकू का सेवन कर रहे- सीएस  

विधायक भूषण बाड़ा ने संगठन की जानकारी दी

उन्होंने सांसद और विधायक को उनकी उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी. वहीं विधायक ने संगठन की विस्तार से जानकारी दी. साथ ही जिले में संगठन मजबूती को लेकर उनके द्वारा एवं जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी. विधायक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि लोकसभा चुनाव की तरह आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को एकतरफा जीत मिलेगी. क्षेत्र की जनता का भी पूरा समर्थन कांग्रेस पार्टी के साथ है. वहीं खूंटी लोकसभा पर्यवेक्षक डॉ अजय शाहदेव ने भी संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी. साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए आगे और अधिक मजबूती के साथ काम करने का भरोसा जताया. मौके पर मदन मिश्रा, जिप सदस्य जोसिमा खाखा और पर्यवेक्षक डॉ अजय शाहदेव मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें - सहायक">https://lagatar.in/assistant-professor-examination-high-court-said-conduct-separate-examination-for-41-candidates/">सहायक

आचार्य परीक्षा : हाईकोर्ट ने कहा – 41 अभ्यर्थियों के लिए अलग से लें परीक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही